Korba: (.पुष्पेन्द्र श्रीवास. वायरलेस न्यूज़) बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी द्वारा 92 प्रधान आरक्षकों को सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन के मंशा अनुरूप तथा पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी नियमावली अनुसार पदोन्नति आदेश जारी किया जाकर रेंज के जिला एसपी को इन्हें स्टार लगाकर पदोन्नत करने निर्देशित किया गया है।
इसके परिपालन में कोरबा एसपी भोजराम पटेल ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जिले के 18 हेड कांस्टेबल को वर्दी में एक स्टार लगाकर एएसआई पदोन्नत करते हुए शुभकामनाएं देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पदोन्नत होने वालों में भीमसेन यादव, मनोज कुमार राठौर, घनश्याम सिंह राजपूत, गिलेटबीन कुमार बिंझवार, चुनाराम ध्रुव, अश्वनी कुमार निरंकारी, बलीराम निराला, मारुत महेंद्र सिंह, जयराम सिंह गोंड़, भानूप्रताप कुर्रे, रामनारायण पात्रे, नंदराम साहू, राजेश कुमार यादव, ललित जायसवाल, धनंजय कुमार सिंह, विमलेश्वर उरांव, छोटेलाल सिदार व महिला आरक्षक अनीता खेस शामिल हैं। इस अवसर पर एएसपी अभिषेक वर्मा, आरआई अनथराम पैकरा, सूबेदार भुनेश्वर कश्यप आदि अधिकारी भी उपस्थित थे।
बता दें कि प्रधान आरक्षकों को वरिष्ठताक्रम अनुसार सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान किया गया है। पदोन्नत सहायक उप निरीक्षकों का रेंज में रिक्त पदों पर पदस्थापना आदेश पृथक से जारी कर जिलों में रिक्त सहायक उप निरीक्षकों के पदों की पूर्ति की जायेगी। इससे जहां जिलों में विवेचना अधिकारियों की कमी की पूर्ति होगी होगी वहीं लंबित प्रकरणों की विवेचना, अपराधों की रोकथाम, कानून व्यवस्था के साथ बेहतर पुलिसिंग से विभाग के कार्यो में सकारात्मक बदलाव परिलक्षित होगा। सभी पदोन्नत सहायक उप निरीक्षकों को अपने दायित्वों का बेहतर निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो






