अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

चक्रधरनगर टीआई शनिप रात्रे की सक्रियता से पुलिस ने युवती को ब्लैकमेलिंग कर धमकी देने वाले बिलासपुर के सीपत के युवक को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर

On: September 29, 2022 3:53 PM
Follow Us:

*रायगढ़* (वायरलेस न्यूज) । थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक शनिप रात्रे के नेतृत्व में आज चक्रधरनग पुलिस द्वारा यौन उत्पीड़न मामले के फरार आरोपी सुरेन्द्र कनेरी निवासी सीपत बिलासपुर को गोवर्धनपुर इलाके में दबिश देकर पकड़ा गया । दिनांक 27.09.2022 को 19 वर्षीय युवती द्वारा थाना चक्रधरनगर में आवेदन देकर आरोपी के विरूद्ध यौन उत्पीड़न (धारा 509-ख आईपीसी) के तहत अपराध पंजीबद्ध करायी थी जिसके बाद से आरोपी फरार था । पीड़ित युवती तत्कालीन थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक किरण गुप्ता को बताई कि जांजगीर चांपा की रहने वाली है, करीब दो साल पहले से किराये के मकान लेकर पढाई कर रही है । इसके गांव का परिचित व्यक्ति इसके पडोस में रहता है । उसका भतीजा सुरेन्द्र कनेरी निवासी सीपत बिलासपुर भी उसके साथ रायगढ़ में रहता था जिससे जान परिचय हुआ । सुरेन्द्र कनेरी प्यार का इजहार किया, उसके ये उसके ओर आकर्षित होकर मोबाइल पर बातचीत करती थी । एक साल रायगढ़ में रहने के बाद सुरेन्द्र कनेरी बिलासपुर चला गया । करीब दो माह पहले सुरेन्द्र कनेरी अपने मोबाइल से व्हाटसप विडियो कालिंग कर बातचीत किया और इस दौरान काफी आपत्तिजनक विडियो Screen Reacoding से मोबाइल पर सेव कर लिया जिसे बाद में दिखाकर रायपुर मिलने के लिये बुलाया, मना करने पर फोटो विडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दिया और इसके रिस्तेदारों के पास विडियो भेज दिया । सुरेन्द्र कनेरी के कृत्य से मानसिक रूप से परेशान हुई और सुरेन्द्र केनरी पर कार्रवाई के लिए दिनांक 27.06.2022 को आवेदन थाना चक्रधरनगर में दिया गया, आवेदन पर अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चक्रधरनगर पुलिस द्वारा दबिश दिया गया जो फरार था। आज दोपहर मुखबिर सूचना पर *आरोपी आरोपी सुरेन्द्र कनेरी उम्र 22 साल निवासी सीपत बिलासपुर* को रायगढ़ गोवर्धनपुर के पास हिरासत में लेकर थाना लाया गया, जिससे घटना में प्रयुक्त मोबाइल जप्त कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक शनिप रात्रे के नेतृत्व में आरोपी पतासाजी, गिरफ्तारी में सहायक उप निरीक्षक महिपाल सिंह एवं हमराह स्टाफ की प्रमुख भूमिका रही है ।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment