रायपुर (वायरलेस न्यूज) सारनाथ के एसी कोच में ट्रेन में चढ़ते वक्त एक महिला का पैर फिसल गया जिसे रेल सुरक्षा बल रायपुर के वर्दीधारी ने समय रहते महिला को प्लेटफार्म में खींच लिया नही तो कोई अनहोनी हो जाती। इस संबन्ध में रायपुर रेल सुरक्षा बल प्रभारी मनोरजंन मुखर्जी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि (ऑपरेशन जीवन रक्षा) के तहत आज दिनांक 30 मई सोमवार को आरक्षक/मनोज समय 06.00 बजे 14.00 बजे तक
प्लेटफार्म ड्यूटी में तैनात था। ड्यूटी के दौरान प्लेटफार्म नंबर 01 पर ट्रेन नंबर 15159 (सारनाथ एक्सप्रेस) समय 07.55 बजे आई। उक्त ट्रेन में श्रीमति मीना सिंह पति-श्री श्रीनाथ सिंह साकिन सिविक सेंटर/भिलाई दुर्ग छत्तीसगढ़ अपने पारिवारिक रिश्तेदार के साथ बलिया से दुर्ग तक बी-05 के सीट नं. 70/72 में यात्रा कर रही थी। यात्रा के दौरान रायपुर स्टेशन में ट्रेन के आने पर वह पानी लेने के लियें उतरी। लेकिन उसी दौरान ट्रेन चलने लगी, वह महिला के द्वारा दौड़ कर ट्रेन में चढने के प्रयास में उसका पैर कोच एवं प्लेटफार्म के बीच में आ गया। तभी ड्युटी में तैनात आरक्षक/मनोज के द्वारा तत्काल जीवन रक्षा प्रदान किया गया। जिसका सीसीटीवी फुटेज में महिला ट्रेन शुरू होते ही ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में पैर फिसल गया जिसे आरक्षक/मनोज ने हाथ खींच ट्रेन से बाहर खिंच कर महिला की जान बचाकर अपना कर्तव्य निभाया।

Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो






