रायगढ़ (वायरलेस न्यूज) :- प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर छतीशगढ़ वासियों से सुझाव मांगते हुए
9584656500 नंबर जारी किया है। घोषणा पत्र सुझाव अभियान में छत्तीसगढ़ियो के मन की बात शामिल करने का आग्रह करते हुए भाजपा नेता ओपी ने कहा प्रदेश को विकास की ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए हर भाई बहन महिला पुरुष युवा बुजुर्ग को अपना बहुमूल्य विचार रखना चाहिए। दो करोड़ छत्तीस गढ़ वासियों के साथ मिलकर उनके सपनो का प्रदेश बनाने के लिए भाजपा संकल्पित है। ओपी ने स्मरण कराते हुए ओपी ने कहा स्वर्गीय अटल बिहारी जी ने पृथक छत्तीसगढ़ का गठन किया। भाजपा की पंद्रह सालो को सरकार की वजह से प्रदेश बीमारू राज्य के कतार से बाहर निकाल कर अग्रणीय राज्य बनाया। कांग्रेस के पांच सालो की सत्ता के दौरान प्रदेश का विकास थम गया । माफिया हावी हो गए और चारो तरफ लूट खसोट मची हुई है।ऐसी विषम परिस्थिति में प्रदेश की बेहतरी के लिए हर छत्तीसगढ़ी भाई बहन को आगे आ कर बेहतर विकल्प के रूप में मौजूद भाजपा के हाथो सत्ता सौंपे जाने का आह्वान भीं किया।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो






