● आहत के रिपोर्ट पर दो भाईयों समेत 3 आरोपियों पर लैलूंगा थाने में अपहरण, हत्या का प्रयास का मामला दर्ज….
● लम्बे समय से फरार एक आरोपी को टीआई लैलूंगा गिरफ्तार कर भेजे रिमांड पर….
*रायगढ़(वायरलेस न्यूज़) । जमीन विवाद को लेकर दो सगे छोटे भाई पर जानलेवा हमला कर करीब 9 माह से फरार चल रहे एक आरोपी पारस पन्ना को लैलूंगा टीआई प्रवीण कुमार मिंज द्वारा आज दिनांक 23.04.2022 को मुखबिर सूचना पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, प्रकरण के दो आरोपी गिरफ्तारी के भय से अभी भी गांव, घर से फरार हैं । जानकारी के अनुसार दिनांक 27/06/2021 के सुबह 10:16 बजे डॉयल 112 *छाल राइनो* को हाटी नदी के पास विनोद कुमार पन्ना नाम के व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल पड़े होने की सूचना मिला था । इवेंट पर तत्काल मौके पर छाल राइनो में आरक्षक दुर्गेश पटेल, ERV चालक हरीश पटेल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से आहत को ERV वाहन से छाल हॉस्पिटल लाये । छाल हॉस्पिटल से आहत को खरसिया हॉस्पिटल बाद रायगढ़ हॉस्पिटल रेफर किया गया है । डॉयल 112 स्टाफ द्वारा थाना प्रभारी छाल को घटना की सूचना दी गई । थाना छाल से उप निरीक्षक आरएस तिवारी द्वारा आहत का बयान लेकर उसके रिपोर्ट पर बिना नम्बरी अपराध दर्ज किया गया है । घटना के संबंध में आहत विनोद पन्ना पिता नंदी पन्ना (34 वर्ष) निवासी ग्राम रेडे थाना बागबहार जिला जशपुर बताया कि दिनांक 02/06/2021 को ग्राम जगड़ा थाना धर्मजयगढ़ में उसके मामा के लड़के व उसके दोस्तों के साथ उसका झगड़ा विवाद हुआ था, जिसमें आई चोट का इलाज पत्थलगांव में कराने के बाद ठीक नहीं होने पर दिनांक 24/06/ 2021 को लैलूंगा अस्पताल में भर्ती हुआ था जहां उसका ईलाज चल रहा था । *दिनांक 26/06/2021 के सुबह* करीब 9-10 बजे के बीच अस्पताल से बाहर निकल कर नाश्ता करने था । उसी समय उसका बड़ा भाई पारस पन्ना (उम्र 38 वर्ष) जो लैलूंगा हाई स्कूल पारा में रहता है वह और बड़ा भाई मुन्नू पन्ना (35 साल) उनके दोस्त अजय चौहान के साथ एक इनोवा गाड़ी में आए और उसे मारपीट कर जबरन गाड़ी में बिठा कर कोरबा जाने वाले रास्ते की ओर ले गए । जहां हाटी पुल के पास तीनों गाड़ी में रखे राड, डंडा से इसे (विनोद पन्ना) को मारपीट किए और उसके शर्ट से उसका हाथ , पैर बांधकर उसे हत्या करने की नियत से पुल के ऊपर से नदी में फेंक दिए थे । आहत बताया कि इनका कोरबा न्यायालय में जमीन विवाद का प्रकरण चल रहा है, उसी जमीन विवाद को लेकर भाइयों द्वारा साथी अजय चौहान के साथ मिलकर घटना किए हैं । छाल पुलिस नामजद आरोपी *पारस पन्ना, मुन्ना पन्ना व अजय चौहान* के विरुद्ध शून्य पर अपहरण सहित हत्या का प्रयास का मामला (365,307,34 IPC) दर्ज कर घटनास्थल लैलूंगा थाना क्षेत्र का होने से अग्रिम विवेचना के लिए थाना लैलूंगा डायरी भेजा गया । थाना लैलूंगा में असल अप.क्र. 172/2021 धारा 365,307,34 IPC का अपराध आरोपियों पर दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी जिसमें एक *आरोपी पारस पन्ना पिता नंदी पन्ना (उम्र 38 वर्ष) निवासी हाई स्कूल पारा लैलूंगा थाना लैलूंगा* को आज दिनांक 23.04.2022 को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है, शेष दो आरोपी फरार हैं, जिनकी पतासाजी के लिये टीआई लैलूंगा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दबिश दिया जा रहा है ।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
