फ़रसाबहार (वायरलेस न्यूज़) छत्तीसगढ़ के मंत्री कवासी लखमा का सामान्य ज्ञान भी कमजोर है, चपरासी की नोकरी देने का काम राज्य शासन का है, न कि प्रधानमंत्री जी का।
रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय ने छत्तीसगढ़ राज्य के मंत्री जी के बयान की निंदा करते हुए कहा कि मंत्री जी स्वयं अपनी मातृभूमि का अपमान कर रहे है। कि प्रधानमंत्री मंत्री वंहा क्या करके गए है। जबकि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बस्तर की धरा को प्रणाम किया और विकास की बात कही।
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी ने बस्तर के विकास के लिए एनएच-130सी में मदांगमुड़ा से देवभोग ओडिशा सीमा खण्ड में 120.37 करोड़ रूपए की लागत से 27.50 किलोमीटर की लम्बाई से बनने वाली दो-लेन मय पेव्ड शोल्डर उन्नयन परियोजना, एनएच-30 में केशलूर से जगदलपुर खण्ड में 82.76 करोड़ रूपए की लागत से केशलूर के समीप चार-लेन रेलवे ओवर ब्रिज, राजनांदगांव से बैलाडीला राज्यमार्ग का सुदृढ़ीकरण एवं चौड़ीकरण कार्य का दो दिन पहले ही शिलान्यास किया है।
श्रीमती साय ने कहा कि कांग्रेस के मंत्री ये चाहते है कि राज्य सरकार का भी काम केंद्र सरकार करें। और ये मुफ्त में वाहवाही लूटने का काम करें। श्रीमती साय ने कांग्रेस के मंत्री को सलाह देते हुए कहा कि कुछ बयान देने के पहले उस विषय मे जानकारी हांसिल कर ले तब बोले, क्योंकि जनता आपका झूठ तत्काल समझ जाती है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो






