● अवैध शराब बिक्री को लेकर सख्त हुई #कोतवाली पुलिस….
● 03 आरोपियों से 05 बियर बॉटल, 44 क्वाटर देशी, विदेशी मदिरा की जप्ती, आरोपियों पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई….
*रायगढ़* (वायरलेस न्यूज़) । पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन पर कोतवाली थाना प्रभारी मनीष नागर द्वारा शहर के विभिन्न इलाकों पर जुआ-सट्टा पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इसी बीच जुआ सट्टा पर कार्रवाई के साथ *दिनांक 29.01.2022 को* टीआई नागर थाने के विवेचकों की अलग-अलग टीमें बनाकर मुखबिर सूचना पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मुखबिर लगाकर अवैध शराब बिक्री करने वालों पर कार्रवाई किया गया । कार्रवाई दौरान *सिद्धी विनायक कालोनी से जोगीडीपा मार्ग पर* आरोपी आकाश सारथी पिता कुंजे सारथी उम्र 20 वर्ष सा. जोगीडीपा थाना कोतवाली रायगढ तथा *तुलसी होटल की ओर से शहीद चौक की ओर जाने वाले रास्ते पर* आरोपी जुगुतराम साहू पिता दमला प्रसाद साहू उम्र 45 वर्ष सा. बाजीनपाली चौकी जुटमिल रायगढ़ एवं *इंदिरा नगर पुलिया से जोगीडीपा जाने वाले रोड़ पर* आरोपी बलराम सहिस पिता स्व. चैतराम सहिस उम्र 31 वर्ष सा. जोगीडीपा थाना कोतवाली रायगढ को अवैध बिक्री के लिये पैदल शराब ले जाते हुये पकड़ा गया है । तीनों आरोपियों से *05 नग 650 ml एलिफेंट बियर बाटल, 02 नग 180mlवाली गोवा स्पेशल एवं देशी मंदिरा की 180 एम.एल. की शीशी में भरी 42 पाव* की बरामदगी हुई । आरोपियों पर थाना कोतवाली में पृथक-पृथक धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट की कार्रवाई की गई है । कोर्रवाई थाना प्रभारी मनीष नागर के साथ प्रधान आरक्षक श्यामदेव साहू, आरक्षक उत्तम सारथी, रूप राम साहू शामिल थे ।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो






