अपर कलेक्टर आर.ए.कुरूवंशी नोडल अधिकारी नियुक्त

रायगढ़, (वायरलेस न्यूज़ 29 दिसम्बर2021) छ.ग.व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी 20) 9 जनवरी 2022 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। जिसके प्रथम पाली सुबह 9.30 से दोपहर 12.15 बजे तक एवं द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगी। कलेक्टर भीम सिंह ने परीक्षा के सफल संचालन हेतु अपर कलेक्टर आर.ए.कुरूवंशी को नोडल अधिकारी एवं राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा मिशन रायगढ़ के सहायक परियोजना समन्वयक राम कुमार चौहान को सहायक नोडल अधिकारी बनाया है।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *