रायगढ़, (वायरलेस न्यूज़ 29 दिसम्बर2021) / मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, रायगढ़ डॉ.एस.एन.केशरी द्वारा कोविड के नये वैरिएंट ओमिक्रान से संक्रमित के प्रकरण पाये जाने पर रायगढ़ जिले में उक्त वायरस के संभावित प्रकोप के रोकथाम एवं बचाव हेतु जिले के समस्त जनताओं से अपील किया है कि दक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 वायरस के नये वैरिएंट की पहचान की गई है। इस हेतु भारत सरकार द्वारा नये वैरिएंट के संदर्भ में एटी रिस्क की सूची जारी की गई है। राज्य शासन से प्राप्त निर्देशानुसार उक्त सूची के साथ-साथ अन्य देशों से यात्रा कर भारत आने वाले समस्त व्यक्तियों का स्क्रीनिंग एवं सैम्पलिंग किया जाना है। छत्तीसगढ़ राज्य के ऐसे जिले जहां हवाई अड्डा है वहां एयरपोर्ट पर हेल्पडेस्क स्थापित किया गया है ताकि विदेशों से आने वाले व्यक्तियों की स्क्रीनिंग, कोविड-19 जांच रिपोर्ट, टीकाकरण, भारत आने के उपरांत क्वारेन्टाईन एवं कोविड-19 के लक्षण संबंधी जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्यवाही किया जाना है। ऐसे व्यक्ति जिन्होंने भारत आने के उपरांत अपनी 7 दिवस की क्वारेन्टाईन अवधि पूर्ण नहीं की है उन्हें 7 दिवस आवश्यक रूप से होम क्ववारेन्टाईन में रहना है एवं आठवें दिन उनका पुन: सैम्पल लिया जावेगा। जिन्हें रिपोर्ट प्राप्त होने तक होम क्वारेन्टाईन में रहना अति आवश्यक है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो






