*भूपेश बघेल के सवाल पर सांसद गोमती का पलटवार*
रायगढ़:- (वायरलेस न्यूज)नए संसद भवन में सेंगोल की स्थापना को कांग्रेस की तुष्टिकरण से सनातन धर्म में हस्तांतरण का प्रतीक बताते हुए सांसद गोमती साय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सेंगोल स्थापना को लेकर दिए गए बयान पर जवाबी हमला किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूछा था कि लोकतंत्र से तानाशाह या लोकतंत्र से राजतंत्र किसका हो रहा हस्तांतरण ? भूपेश बघेल के इस बयान पर जवाबी हमला करते हुए सांसद गोमती साय ने बयान दिया है। सेंगोल गोल के संबंध में सांसद ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि सेंगोल शब्द तमिल शब्द सेम्मई’ से लिया गया है जिसका शाब्दिक अर्थ हिता है ‘नीतिपरायणता । सत्ता पर कांग्रेस हो या भाजपा सत्ता संचालन के लिए नीतिपरायणता सबसे आवश्यक है।नीतिपरायणता का प्रतीक
सेंगोल एक राजदंड है।चांदी के सेंगोल पर सोने की परत होती है। इसके ऊपर भगवान शिव के भक्त एवं वाहन नंदी विराजमान हैं।
ऐतिहासिक दस्तावेजों के मुताबिक सेंगोल तमिल परंपरा में राज्य के महायाजक (राजगुरु) नए राजा को सत्ता ग्रहण करने पर एक राजदंड भेंट करता है। परंपरा के अनुसार यह राजगुरु, थिरुवदुथुरै अधीनम मठ का होता है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए भारत के अंतिम वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन ने 14 अगस्त 1947 को रात के 11.45 बजे यानी आजादी मिलने से 15 मिनट पहले थिरुवदुथुरै अधीनम मठ के राजगुरु ने राजदंड माउंटबेटन को दिया।बकायदा पूजा के बाद राजदंड सेंगोल को पहले पीएम नेहरू को भेंट किया गया था। इस एतिहासिक धरोहर को नेहरू द्वारा कोई महत्व नहीं दिया गया। बल्कि इसके महत्व को भी भुला दिया गया। इस राजदंड को इलाहाबाद (प्रयागराज) संग्रहालय आनंद भवन में रख दिया गया। सांसद गोमती साय ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा नीति परायणता एवम सनातन धर्म के प्रतीक इस सेंगोल को नेहरू ने इसलिए छिपा कर रखा था ताकि तुष्टिकरण की नीतियों को ही महत्व दिया जा सके। नेहरू से विरासत में मिली तुष्टिकरण की नीति को इंदिरा गांधी ने बढ़ाया। कश्मीर से पंडितो का पलायन इसी तुष्टिकरण नीति का प्रमाण है। पचास वर्ष पहले गौ रक्षा हेतु संसद भवन के सामने शांति पूर्वक प्रदर्शन कर रहे निहत्थे साधुओ पर गोलियां चलवाई।तुष्टिकरण की इन्ही नीतियों का हस्तांतरण इंदिरा ने अपने बेटे राजीव गांधी को किया। प्रधानमंत्री रहते राजीव गांधी ने मुस्लिम महिला के हक में दिए गए फैसले को लागू करने की बजाय तीन तलाक को बनाए रखने के लिए संसद से विधेयक पास कर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बदला यही नही राजीव ने इस तुष्टिकरण की नीतियां का हस्तांतरण सोनिया गांधी को किया। सोनिया गांधी ने मनमोहन से यह बयान दिलाया कि देश के संसाधनों पर पहला हक एक सौ चालीस करोड़ देशवासियों का नही बल्कि मुस्लिमो का है। राम के अस्तित्व को नकारने के लिए राम सेतु के खिलाफ कोर्ट में हलफनामा सोनिया गांधी ने दिलाया। मोदी सरकार ने इन्हीं तुष्टिकरण की नीतियों का हस्तांतरण करते हुए सनातन धर्म के प्रतीक सेंगोल की स्थापना नए संसद भवन में की है और जिस सांसद भवन के सामने साधु संतो पर गोलियां चलवाई गई उन्हीं साधु संतो को मोदी सरकार ने यथोचित सम्मान देकर उन्हें घाव पर मलहम लगाया है। छत्तीसगढ़ में कोल स्कैम शराब स्कैम मे शामिल भूपेश सरकार किस अधिकार से पूछ रही है कि सेंगोल किसका हस्तांतरण है? प्रदेश को एटीएम बनाकर दस जनपथ पैसा पहुंचाने वाली भूपेश सरकार ने छत्तीशगढ़ियो आदिवासियो के हितों के साथ खिलवाड किया है प्रदेश की जनता उन्हें माफ नही करेगी ।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
