करोड़ो के शराब घोटाले और भ्रष्टाचार के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने किया चक्काजाम
प्रदेश सरकार के खिलाफ लगाए जमकर नारे, किया विरोध प्रदर्शन
रायगढ़। चुनाव पूर्व प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में शराब बंदी की बात कही गई थी। इसके बावजूद शराब बंदी नही हो सकी। तो वहीं अब करोड़ो का शराब घोटाले की बात सामने आ रही है, इसके विरोध में लगातार भाजपा द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। जहां रविवार को भारतीय जनता महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के द्वारा संयुक्त रूप से 23 सौ करोड़ के शराब घोटाले और भ्रष्टाचार के विरोध में ढिमरापुर चैक पर सांकेतिक रूप से चक्काजाम कर दिया।
इस दौरान महिला मोर्चा व युवा मोर्चा के पदाधिकारियांे और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। चुंकि ढिमरापुर चैक काफी व्यस्तम मार्ग है ऐसे में चक्काजाम के दौरान आने जाने वाले छोटे व भारी वाहनों की लंबी कतारें लग गई। व्यवस्था सम्हालने पुलिस जवान भी काफी संख्या में मौजूद थे। चक्काजाम के दौरान प्रभारी मंजू सिंग, प्रदेश उपाध्यक्ः सुषमा खलखो, अध्यक्ष शोभा शर्मा, शीला तिवारी, मंजुलता नायक, आरती सिंह, दुर्गा डॉली देवांगन, पूनम सोलंकी, लक्ष्मी विश्वास, लक्ष्मी वैष्णव, सुशीला चैहान, बेबी ठाकुर, गोपिका गुप्ता, सुजाता बेहरा, रीना महंत् गीता महंट विजय लक्ष्मी चैहान वंदना केशरवानी मीनू सोनी सुशीला आवडे, रीता निषाद, आशिया बनो, चम्पा माली संगीता यादव पिंकी पंडा, ममता जेना, नेहा देवांगन, अंजू श्रीवास्तव, रवि भगत, उमेश अग्रवाल, आशीष ताम्रकार,पवन शर्मा,राजेश बेहरा, शकुंतला राणा, गंगोत्री मानिकपुरी, गंगोत्री साय, सरिता चैहान, प्रवीण द्विवेदी, ओमकार, अंकुर गोरख, कार्तिक साहु, सुरेश गोयल, आकाश मिश्रा, मितेश शर्मा, सतनाम, मेघा जटावर, दीपक दिनकर, सुजाता सांवरिया, सहित भारी संख्या में महिला मोर्चा व युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो






