अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

दपूमरे.कुंभ के चलते रेलवे स्टेशन शहडोल में रेल सुरक्षा बल द्वारा चेकिंग अभियान

On: February 17, 2025 11:18 AM
Follow Us:

कुंभ के चलते रेलवे स्टेशन शहडोल में रेल सुरक्षा बल द्वारा चेकिंग अभियानशहडोल ( वायरलेस न्यूज़) प्रयागराज में चल रहे कुंभ के मद्देनज़र स्टेशनों पर भीड़भाड़ को देखते हुए रेलवे स्टेशन शहडोल में गाड़ियों के आवागमन एवं अन्य समय रेलवे सुरक्षा बल शहडोल द्वारा सघन चेकिंग अभियान जारी है

स्थानीय पुलिस द्वारा भी स्टेशन पर आकर डॉग स्क्वाड एवं आधुनिक यंत्रों की मदद से सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है मनीष कुमार निरीक्षक आरपीएफ शहडोल ने बताया कि त्यौहारी सीजन में स्टेशनों पर ज्वलनशील पदार्थ, विस्फोटक सामग्री, पटाखे इत्यादि की चेकिंग हेतु पार्सल, गाड़ियों में अटेंडर एवं यात्रियों के लगेज इत्यादि को चेक करते हुए यात्रियों की यात्रा को सुरक्षित बनाए रखने का हरसंभव प्रयास किया जाता है, लाउडहेलर के माध्यम से यात्रियों को जागरुक भी किया जा रहा है, यात्री सामानों की चोरी तथा जहरखुरानी की रोकथाम हेतु उद्घोषणा करते हुए यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है साथ ही किसी भी यात्री को यात्रा के दौरान स्टेशन एरिया या गाड़ियों में कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर रेल मदद नंबर 139 पर डायल करने हेतु सुझाव दिया जा रहा है ताकि समस्या का निदान त्वरित प्रभाव से किया जा सके। स्टेशन के अधिकृत वेंडर, कुलियों, सफाई कर्मियों, रिक्शा एवं ऑटो चालकों की मीटिंग लेकर उन्हें भी इस संबंध में समझाइस देकर जागरूक किया जा रहा है। एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए ब्रिज का प्रयोग ना करते हुए नियमों की अवहेलना करने वाले ट्रेस पास करने वाले यात्रियों एवं अनधिकृत वेंडरों के विरुद्ध भी कार्यवाही की जा रही है। अभियान लगातार जारी रहेगा।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

कतार में खड़े आमजन के बीच जाकर कलेक्टर ने सुनी फरियाद*

Leave a Comment