अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

दिव्यांग दंपत्तियों को मिल रहा विवाह प्रोत्साहन योजना का लाभ

On: February 1, 2022 2:41 AM
Follow Us:

दिव्यांग दंपत्तियों को मिल रहा विवाह प्रोत्साहन योजना का लाभ

रायगढ़,(वायरलेस न्यूज़ 31 जनवरी 2022) समाज कल्याण की महत्वाकांक्षी योजना दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ निवासी दिव्यांग दंपत्तियों को विवाह के बंधन में आबद्ध होने के उपरांत 6 माह के अवधि में आवेदन करने पर दिव्यांग प्रोत्साहन अनुदान प्रदाय किया जाता है। योजना के अंतर्गत दंपत्तियों में से एक व्यक्ति के दिव्यांग होने पर 50 हजार तथा दोनों के दिव्यांग होने की दशा में 01 लाख रुपये की राशि प्रोत्साहन अनुदान के रूप में उपलब्ध करायी जाती है।
रायगढ़ नगरीय क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 30 के निवासी अस्थि बाधित दिव्यांग विरेन्द्र जायसवाल एवं उनकी पत्नी दिव्यांग श्रीमती ईश्वरी जायसवाल का विवाह सामाजिक रीति-रिवाज से 6 दिसम्बर 2020 को हुआ था। इसी तरह विकासखण्ड सारंगढ़ के ग्राम पंचायत कोसीर निवासी श्री सुरेन्द्र लहरे एवं उनकी पत्नी दिव्यांग श्रीमती संगीता खरे का विवाह मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तर्गत 21 मार्च 2021 को सदभावना भवन पामगढ़ में हुआ था। दोनों दिव्यांग दम्पत्तियों द्वारा विवाह के उपरांत समय-सीमा के भीतर समाज कल्याण विभाग को दिव्यांग प्रोत्साहन अनुदान का आवेदन प्रस्तुत किया। जिस पर परीक्षणोपरांत दंपत्ति को पात्र पाए जाने की दशा में 01 लाख रुपये एवं 50 हजार रुपये का अनुदान स्वीकृत कर प्रदाय किया गया।
दिव्यांग विरेन्द्र जायसवाल एवं उनकी पत्नी दिव्यांग श्रीमती ईश्वरी जायसवाल द्वारा प्राप्त प्रोत्साहन राशि का उपयोग चाय दुकान व्यवसाय का संचालन करने एवं उसके विस्तार में किया जा रहा है। इसी तरह श्री सुरेन्द्र लहरे एवं उनकी पत्नी दिव्यांग श्रीमती संगीता खरे द्वारा प्रोत्साहन राशि का उपयोग अपने दैनिक आवश्यकता हेतु करने के साथ-साथ बिलासपुर में सिविल सेवा प्रतियोगिता के कोचिंग के लिए किया जा रहा है। उक्त दोनों दंपत्ति विवाह प्रोत्साहन राशि पाकर काफी खुश है और उन्होंने शासन-प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

कतार में खड़े आमजन के बीच जाकर कलेक्टर ने सुनी फरियाद*

Leave a Comment