*रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) । बीते गुरूवार दिनांक 26.05.2022 को थाना भूपदेवपुर में युवती द्वारा ग्राम कांशीचुआ में रहने वाले धरमपाल चौहान के विरूद्ध शादी का प्रलोभन देकर वर्ष 2016 से चोरी छिपे शारीरिक संबंध बनाने की रिपोर्ट दर्ज कराया गया । पीड़ित बताई कि पिछले करीब पांच साल से धरमपाल चौहान प्रेम प्रसंग बनाकर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण कर रहा है जो पिछले साल महाशिवरात्रि के दिन घर से भगाकर ले गया था और दूसरे दिन घर के बाहर छोड़कर भाग गया । घरवालों को बताई पर परिवारवाले लोक लाज के डर से रिपोर्ट नहीं कराये । यूपी बताई कि जब वह धरमपाल की मां और पिताजी को उसके बेटे की करतूत बताई तो वे गंदी-गंदी गालियां देकर भगा दिये । तब युवती धरमपाल चौहान पर कार्रवाई की ठान ली और थाना भूपदेवपुर में लिखित आवेदन दी, घटना समय युवती नाबालिग जिस पर धारा 376 IPC 4,6 Pocso Act के तहत आरोपी पर अपराध दर्ज कर थाना प्रभारी भूपदेवपुर निरीक्षक अमित शुक्ला के नेतृत्व पर स्टाफ द्वारा *आरोपी धरमपाल चौहान पिता अशोक चौहान उम्र 23 साल निवासी कांशीचुआ थाना भूपदेवपुर* की पतासाजी कर शीघ्र आरोपी को हिरासत में लिया गया जिसे आज दिनांक 27.05.2022 को न्यायिक अभिरक्षा पर भेजा गया है ।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
