शहडोल/बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़ ) । शहडोल रेल सुरक्षा बल ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में रेल्वे न्यायालय से प्राप्त वारंट की तामीली के तहत फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में अहम कामयाबी हासिल की है। इस संबन्ध में शहडोल रेल सुरक्षा बल पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक मनीष यादव ने वायरलेस न्यूज़ को बताया कि प्प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त ए एन सिन्हा के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ऋषि कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट शहडोल के अपराध क्रमांक – 06/2011 धारा – 3(a) RP(UP) Act के आरोपी अशोक दाहिया पिता स्व. मोतीलाल दहिया उम्र – 38 वर्ष, पता – सेंट्रल हॉस्पिटल के पास छोटी अमलाई वार्ड नंबर – 04 थाना – अमलाई जिला – शहडोल (म.प्र.) व अपराध क्रमांक – 207/2011 धारा – 153,174,147 रेल अधिनियम के आरोपी राजेश लोनिया पिता ओमकार लोनिया उम्र -19 वर्ष पता – इन्द्रानगर थाना – अमलाई जिला – शहडोल(म.प्र.) दोनों कई दिनों से फरार थे , जिनके विरूद्ध माननीय विशेष रेलवे न्यायालय जबलपुर (म.प्र.) द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त बिलासपुर के मार्गदर्शन में रेल सुरक्षा बल शहडोल के पोस्ट प्रभारी मनीष कुमार के निर्देशन में वारंट विशेष टीम के गठन पर उप निरीक्षक आर.के. मीना एवम् स्टाफ के द्वारा पतासाजी के क्रम में आज दिनांक – 27.05.2022 को उक्त दोनों वारंटी के निवास स्थान जाकर पतासाजी किया गया एवम् उक्त दोनों की गिरफ्तारी के संबंध में स्थानीय पुलिस थाना अमलाई में सूचना देकर वारंट की तामिली की गई जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस अमलाई एवम् उनके परिजनों को दिया गया I अग्रिम कार्यवाही हेतु रेसुब पोस्ट शहडोल लाया गया I दोनों आरोपियों को दिनांक -28.05.2022 को माननीय विशेष रेलवे न्यायालय जबलपुर( म.प्र.) के समक्ष अग्रिम कार्यवाही हेतु पेश किया जाएगा ।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
