अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

डोंगरीपाली पुलिस ने 15 लाख रूपये कीमत के 150 Kg गांजा के साथ गांजा तस्कर गिरफ्तार.ओड़िशा के सोनपुर से गांजा लोड़कर मध्य प्रदेश के अनूपपुर ले जाने की तैयारी में तस्कर

On: March 14, 2022 7:43 PM
Follow Us:

पुलिस को भ्रमित करने आरोपी वाहन चालक गुप्त चेम्बर के ऊपर रखा हुआ हुआ था अदरक की बोरियां

*रायगढ़(वायरलेस न्यूज़) गांजा तस्कर रायगढ़ जिले की सीमा से गांजा पार करने के तरह-तरह की तरकीब लगा रहे हैं किन्तु पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन पर ओड़िशा से लगने वाले जिले के थानाक्षेत्र में पुलिस की चौक चौबंध व्यवस्था से तस्करों की सभी तरकीबें विफल साबित हो रही है । पुलिस अधीक्षक व एडिशनल एसपी लखन पटले एवं एसडीओपी सारंगढ़ प्रभात पटेल से सारंगढ़ अनुविभाग के थाना, चौकी प्रभारियों को निरतंर मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है जिससे लगातार पुलिस टीमें ओड़िशा से होने वाले मादक पदार्थों की तस्करी पर कार्रवाई किया जा रहा है । इसी क्रम में आज *दिनांक 14.03.2022 को* #डोंगरीपाली निरीक्षक जितेन्द्र एसैया के नेतृत्व में गौरेला पेण्ड्रा मरवाही (GPM) जिले के गांजा तस्कर को छोटा हाथी वाहन में गांजा की तस्करी करते पकड़ा गया है । आरोपी वाहन के डाला नीचे गुप्त चेम्बर बनाकर गांजा ओड़िशा से मध्य प्रदेश के अनूपपुर ले जाने के फिराक में था । वाहन से 150 किलो गांजा कीमती 15 लाख रूपये की जप्ती की गई है । आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया है । जानकारी के मुताबिक आज दिनांक 14.03.2022 के सुबह थाना प्रभारी डोंगरीपाली निरीक्षक जितेन्द्र एसैया को मुखबिर से सूचना मिला कि एक सफेद रंग की बिना नम्बर वाली टाटा सुपर एस पिकअप (छोटा हाथी) वाहन में एक व्यक्ति सोहेला से बरमकेला मेन रोड़ से अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर जाने वाला है, सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर टीआई एसैया द्वारा जवानों को रेड कार्रवाई के लिये तैयार कर बिरनीपाली बेरियर पर नाकेबंदी के लिये पहुंचे सुबह करीब 09.00 बजे मुखबिर द्वारा बताये एक सफेद रंग की बिना नंबर की टाटा एस पिकप (छोटा हाथी) बिरनीपाली बैरियर की ओर आता दिखा जिसे बैरियर के पास घेराबंदी कर रोका गया। चालक से उसका नाम पता पूछने पर चालक अपना नाम *रविशंकर पनरिया पिता स्व0 सुरेश पनरिया उम्र 29 वर्ष वार्ड नम्बर 04 फाटकटोला, ग्राम सारबहरा, थाना गौरेला जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही (छ.ग.)* का रहने वाला बताया जिसे कार्रवाई की जानकारी देकर उसके तथा उसके वाहन की तलाशी ली गई । वाहन का चालक वाहन के पीछे डाला में भरा अदरक की बोरियों के नीचे डाला में बना गुप्त चेम्बर बनाकर उसके अंदर 30 पैकेट (5-5 kg के पैकेट) गांजा रखा हुआ मिला । गांजा को गवाहों के समक्ष उतरवा कर तौल कराने पर *कुल 150 किलो गांजा कीमती करीब 15 लाख रूपये* का पाया गया । आरोपी रविशंकर पनरिया द्वारा गांजा को ओड़िशा के सोनपुर से मध्य प्रदेश के अनूपपुर लेकर जाना बताया । आरोपी से गांजा परिवहन में प्रयुक्त *बिना नम्बर छोटा हाथी पिकअप वाहन कीमती करीब 3 लाख रूपये*, वाहन का मूल RC बुक जिसमें वाहन नं. WB 53 B 8290 दर्ज है को जप्त कर आरोपी पर धारा 20 (B) NDPS Act की कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया है । गांजा रेड की कार्रवाई में निरीक्षक जितेन्द्र एसैया, थाना प्रभारी डोंगरीपाली, सहायक उप निरीक्षक राम कुमार मानिकपुरी, जगजीवन जोल्हे, गजानंद पटेल, भीमसेन भोय और विशाल यादव की अहम भूमिका रही है ।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment