दो महिलाओं से रेसुब और विशेष टीम ने 60 हजार का गांजा जप्त किया जबलपुर मध्यप्रदेश की है दोनों गांजा तस्कर
अनूपुपुर। (वायरलेस न्यूज़) रेसुब अनूपुपुर सीआईबी अनूपुपुर ने मुखबिर की गुप्त सूचना पर शहडोल रेल्वे स्टेशन में जीआरपी शहडोल के साथ टीम ने हजारों रुपये की गांजे की खेप को दो महिलाओं से बरामद करने में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।। रेल सुरक्षा बल पोस्ट अनूपुपुर प्रभारी निरीक्षक एम एल यादव ने वायरलेस न्यूज़ को बताया कि दिनांक 07 जून 22 को विश्वसनीय सूचना के आधार पर सी.आई.बी. अनूपपुर व रे.सु.ब. पोस्ट अनूपपुर ने गाड़ी सं . 20807 विशाखापट्नम – अमृतसर हीराकुण्ड को चेक किया व शहडोल पहुँच कर शहडोल प्लेटफार्म पर जीआरपी शहडोल के साथ गस्त किया , दरमियान गस्त प्लेटफार्म क्र . 02-03 पर , बुढ़ार छोर के तरफ बने शौचालय के पास दो संदिग्ध महिला निवासी जबलपुर ( म.प्र . ) के कब्जे से 06 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा पाया गया। मौके पर जी.आर.पी. शहडोल के साथ मिलकर संयुक्त रूप से जप्त किया गया एवं दोनो ही महिलाओ के विरूद्ध जी.आर.पी. शहडोल में अपराध क्र . 53 / 2022 धारा 08/20 NDPS Act दिनांक 08.06.2022 पंजीबद्ध किया गया एवं कार्यवाही पूरी कर दोनो महिलाओ को माननीय विशेष न्यायालय NDPS Act शहडोल के समक्ष पेश किया गया जहाँ से दोनो महिलाओ को अभिरक्षा हेतु जिला जेल शहडोल भेजा गया है । जप्त गांजे की अनुमानित कीमत रू .60000 / – आंकी गई है । मामले में सी .आई.बी. अनूपपुर के प्रभारी बी . आर . सिंह , स . उ.नि. सी.एस. मिश्रा , प्र.आ. बी . के . तिवारी , प्र.आ.- एस.सी.पटेल व रेसुब पोस्ट अनूपपुर से उप निरीक्षक बिषन सिंह साथ महिला आरक्षक अर्चना के बैस , प्र.आ. मनोज कुमार व आरक्षक पूरनमल शर्मा जी.आर.पी. अनूपपुर के उप निरीक्षक दिलीप बढई , आरक्षक रवि सिंह रेसुब पोस्ट शहडोल से उप निरीक्षक डी . के . यादव व महिला आरक्षक कविता ने सक्रिय भूमिका निभाई। रेसुब बल अनूपुपुर ,सी आई बी ,अनूपुपुर जीआरपी शहडोल की सँयुक्त कार्यवाही से ओड़िसा से गांजा लाकर मध्यप्रदेश में लाने वाले तस्करों में हड़कंप मच गया है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो










