जशपुर (सुनीता गुप्ता वायरलेस न्यूज़) : भाजपा प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जुदेव ने गौमांस बिक्री की घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुवे कहा है की असामाजिक तत्वों द्वारा लगातार हिंदू धर्म पर प्रहार कहीं कोई षड्यंत्र का हिस्सा तो नहीं,मूर्ति विखंडित करने की घटना से लेकर वट सावित्री पूजा के दिवस आस्था के केंद्र पर घटित घटना और आज गौमांस बिक्री की घटना निंदनीय है जिसे अब किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि गौ मांस खुलेआम जशपुर में बेचने की घटना हमारे धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ है एक सप्ताह पहले वट सावित्री के दिन पेशाब फेंकने की घटना के बाद आज की घटना भी कहीं जान बूझकर तो नहीं की जा रही है क्योंकि इसवर्ष के शुरुआत से लगातार मंदिरों के मूर्तियों को खंडित करने की घटना ने जशपुर के सौहाद्रपूर्ण वातावरण को दूषित करने का काम किया है इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है
प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने घटना स्थल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और पुलिस अधीक्षक को स्थिति के गंभीरता से अवगत करवाया। उन्होंने अक्रोशित युवाओं को प्रशासन की कार्यवाही तक शांत करवाते हुए आह्वान किया अगर आगे इस तरह की घटना की पुनरावृति हुई तो प्रशासन इसके लिए जिम्मेवार होगा।हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले विधर्मियों को माफ नहीं किया जाएगा।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो






