● धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय परिसर के बाहर #चक्रधरनगर पुलिस की गिरफ्तार….
● शातिर आरोपी मकान बनाने ठेका लेकर एडवांस 8.49 लाख रूपये प्राप्त कर हो गया था रफूचक्कर…. *रायगढ़* । आज दिनांक 11.07.2022 को थाना चक्रधरनगर के सहायक उप निरीक्षक प्रकाश नारायण पाण्डेय एवं हमराह स्टाफ द्वारा मुखबिर सूचना पर रायगढ़ न्यायालय के बाहर धोखाधड़ी के फरार आरोपी पंकज गुप्ता उर्फ रिंकु निवासी पंडरीपानी थाना फरसाबहार जिला जशपुर को हिरासत में लिया गया जिसे थाने में दर्ज धोखाधड़ी के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । शातिर आरोपी के विरूद्ध थाना चक्रधरनगर में दिनांक 21/10/2021 को सूर्याबिहार कालोनी रायगढ़ में रहने वाले प्रवीण कुमार त्रिपाठी द्वारा मकान बनाने का ठेका लेकर 8,49,100/- रूपये की धोखाधड़ी करने के संबंध में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया था । आरोपी पिछले करीब 9 माह से गिरफ्तारी के भय से लुक छिप रहा था । सीएसपी रायगढ़ दीपक मिश्रा द्वारा आरोपी की लगातार पतासाजी, गिरफ्तारी के निर्देश थाना प्रभारी चक्रधरनगर को दिया गया था । मामले के अनुसंधानकर्ता अधिकारी सहायक उप निरीक्षक प्रकाश नारायण पाण्डेय द्वारा आरोपी की सूचना देने उसके सकूनत पर मुखबिर लगाकर रखा गया था । आज सुबह मुखबिर द्वारा आरोपी पंकज गुप्ता उर्फ रिंकु के अपने केस में जमानत लेने रायगढ़ आने वाला है, सूचना दिया गया जिस पर एएसआई पाण्डेय न्यायालय के बाहर स्टाफ के साथ आरोपी पर निगाह रखे हुये थे, जिसे दोपहर धर दबोचा गया और अप.क्र. 558/2021 धारा 420 IPC में विधिवत *आरोपी पंकज गुप्ता ऊर्फ रिंकू पिता बलदेव प्रसाद गुप्ता उम्र 38 साल ग्राम पंडरीपानी थाना फरसाबहार जिला जशपुर* को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । थाना प्रभारी किरण गुप्ता के निर्देशन पर कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक प्रकाश नारायण पाण्डेय एवं हमराह आरक्षक श्याम सिदार थाना चक्रधरनगर की अहम भूमिका रही है ।
मामले का संक्षप्ति विवरण– रिपोर्टकर्ता के बताये अनुसार वर्ष 2018-2019 में केलो बिहार कालोनी में किराये पर परिवार सहित रहता था, जहां ग्राम पंडरीपानी थाना फरसाबहार जिला जशपुर का रहने वाला पंकज गुप्ता ऊर्फ रिंकू भी किराये पर रहता था । एक ही कालोनी में रहने से आपस में जान पहचान हो गया । पंकज गुप्ता अपने आप को सिविल कंट्रेक्टर का काम करना बताता था, उसे जानकारी हुई कि सूर्या बिहार में लिये जमीन में मकान बनवाने वाले हैं । तब उसने 1500 रू वर्ग फीट के हिसाब से मकान बनाने का प्रस्ताव दिया । उसकी बातों में आकर 1500 वर्ग फीट में मकान बनाने का ठेका उसे दे दिया । विश्वास, परिचय होने से मकान बनाने के संबंध में कोई लिखा पढी नहीं किये थे । पंकज गुप्ता के कहने पर उसे मकान निर्माण सामाग्री खरीदने के नाम *दिनांक 05.03. 2019 से 08.01.2020 तक नेट बैकिंग के जरिये कुल 8,49,100 /- रूपये दिया* । रूपये लेने के बाद पंकज गुप्ता मकान निर्माण सामाग्री नहीं लाने पर उससे पूछने पर आज कल - आज कल कहकर टालते रहा, सम्पर्क करने पर पैसा लौटा दूंगा या उतने रकम का समान दे दूंगा कहकर अश्वासन दिया था बाद में पंकज केलो विहार कालोनी छोडकर अपने गृह ग्राम भाग गया । आवेदन पर पंकज गुप्ता ऊर्फ रिंकू निवासी फरसाबहार जशपुर के विरूद्ध थाना चक्रधरनगर में *अप.क्र. 558/2021 धारा 420 IPC* का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया जाकर आज आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
