रायगढ (वायरलेस न्यूज़) :- रायगढ शहर का सुप्रसिद्ध धार्मिक एवं सामाजिक आस्था का दरबार श्री पंचमुखी हनुमान-साईं दरबार एवं सिद्ध पिप्लाक्षय महादेव मंदिर जो कि शहर के हृदय स्थल बुजी भवन चौक में स्थित है, दिनांक 13 जुलाई, दिन बुधवार को दोपहर 12 बजे से श्री साईं बाबा जी की मध्यान्ह आरती के पश्चात महाप्रसाद का वितरण उपस्थित भक्तजनों के बीच किया जावेगा।
प्रातः काल से सुबह 6:30 बजे मंदिर के पट खुलकर रात्रि 9:30 बजे ही बंद होंगे। इस विषय में जानकारी देते हुए श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर समिति के संचालक अध्यक्ष कृष्ण कुमार केशरवानी ने बताया कि प्रातः 7 बजे भगवान शिव जी की पूजाअर्चना कर साई बाबा जी का नए वस्त्रों से श्रृंगार कर 8 बजे श्री साईं बाबा जी की महाआरती की जावेगी ।
श्री गुरु पूर्णिमा का पर्व अपने गुरु के प्रति आस्था, श्रद्धा एवं विश्वास का पर्व है, इस पर्व की महिमा का बखान तो प्राचीनकाल के ग्रंथों में भी मिलता है कि “गुरु गोविंद दोउ खड़े, काके लागूं पाय। बालीहारी गुरु आपकी, गोविंद दियो बताय।” संसार में प्रथम गुरु माँ होती है और द्वितीय गुरु शिक्षक, होता है जो हमें दुनिया के हर चीज से परिचय करवाते हैं, गुरु की महिमा अपरंपार है। बिना गुरु के प्राणी इस संसार में तुच्छ भी नहीं है। गुरु के द्वारा दिया गया ज्ञान से मनुष्य अपने जीवन का सफलतापूर्वक यापन कर इस संसार में अपना, नाम, यस, कीर्ति, धन, वैभव कमा कर अपना कीर्ति पूरे समाज में स्थापित कर लेता है। जो कि बिना गुरु ज्ञान के सम्भव नहीं है।
इसी परिप्रेक्ष्य में हम सब लोग अपने गुरू की महिमा का बखान करते हुए। उनके प्रति अपनी श्रद्धा और विश्वास को लेकर गुरु पूर्णिमा का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाते हुए अपने कर्तव्य पालन करते हुए उनके प्रतिऋणी होने का भाव प्रकट करते हैं।
श्री पंचमुखी हनुमान सेवा समिति के समस्त सदस्यों ने रायगढ शहर सहित आसपास के समस्त साई भक्तों से विनम्र निवेदन किया है कि वे सपरिवार मंदिर पहुंच कर अपने गुरु अखिल ब्रम्हांड के नायक, राजा धिराज, योगी राज परब्रह्म श्री सच्चिदानंद सद गुरु श्री साई नाथ महाराज के प्रति अपनी आस्था का इजहार कर उनके आशीर्वाद से अपना एवं परिवार का जीवन सफलबनावें।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
