अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

नए साल के सेलिब्रेशन के आड़ में शांति व्यवस्था पर खलल करने वालों पर होगी कार्रवाई….

On: December 31, 2021 12:49 AM
Follow Us:

रायगढ़ एडिशनल एसपी व सीएसपी के साथ कोतवाली और महिला रक्षा टीम की शहर में बाइक पेट्रोलिंग….

शहर के साथ तहसील मुख्यालय में संदिग्धों पर कार्रवाई के साथ जिला प्रशासन के नियमों की अनदेखी करने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही….

*रायगढ़(वायरलेस न्यूज़) । पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन पर आज दिनांक 30.12.2021 के शाम एडिशनल एसपी लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल के साथ कोतवाली व महिला रक्षा टीम द्वारा कोतवाली,चक्रधरनगर एवं जूटमिल चौकी क्षेत्र में बाइक पेट्रोलिंग । बाइक पेट्रोलिंग चक्रधरनगर कमला नेहरू पार्क से प्रारंभ होकर बोईरदादर, शहीद चौक, इतवारी बाजार, इन्दिरानगर, रिंयापारा, सर्किट हाउस, खर्राघाट, मिनीमाता चौंक, जूटमिल, रेल्वे स्टेशन, सत्तीगुडी चौक से कोतवाली तक पेट्रोलिंग किया गया । इस दौरान पुलिस टीम द्वारा रेल्वे स्टेशन, बस स्टैंड, आउटर में संदिग्ध से पूछताछ कर उनके सामानों की जांच किया गया । वहीं प्रमुख मार्गो में बेतरतीब खड़े वाहन चालको एवं दुकान संचालकों को यातायात व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी गई है । एडिशनल एसपी सीएसपी के साथ बाइक पेट्रोलिंग में नगर कोतवाल मनीष नागर, महिला रक्षा टीम प्रभारी प्रधान आरक्षक मंजू मिश्रा व उनके स्टाफ शामिल थे। एडिशनल एसपी बताये कि नए साल के सेलिब्रेशन पर शांति व्यवस्था में किसी प्रकार का व्यवधान न हो इसके लिये लगातार शहर के साथ तहसील मुख्यालय में पुलिस की पेट्रोलिंग लगातार जारी रहेगी, इस दौरान संदिग्धों पर कार्रवाही की जावेगी । एडिशन एसपी बताये कि कोविड-19 एवं नए वेरिएंट ओमिक्रान के संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम को लेकर कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रायगढ़ द्वारा आज दिनांक 30.12.2021 को वैवाहिक कार्यक्रम व अंतिम संस्कार कार्यक्रमों में अधिकतम 100 व्यक्तियों को शर्तों के साथ अनुमति प्रदान करने का आदेश प्रदान किया गया है । जिसका पालन कराने पुलिस सभी वैवाहिक व अन्य कार्यक्रमों पर नजर रखे हुए है, संज्ञान में आने पर पुलिस कार्रवाई करेगी । आम लोगों से अपील है कि जिला प्रशासन एवं कोविड-19 के समस्त गाईड लाईन का पालन करें ।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment