बिलासपुर(वायरलेस न्यूज़) नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को पत्र लिखा पुलिस के जवान पुष्पराज सिंह के मौत के मामले की न्यायिक जांच की मांग ही है। उन्होंने अपने प्रेषित पत्र में कहा कि पुलिस का जवान पुष्पराज सिंह के संदिग्ध मौत के मामल की सूक्ष्मता से जांच की जरूरत है। इस सबंध में पीड़ित परिवार के सदस्यों में उनसे मुलाकात कर हत्या के साजिश की आशंका व्यक्त की है। परिजनों ने बताया कि जवान पुष्पराज सिंह विभाग के अनिमियता पर सवाल खड़ा करता थे। जिसे लेकर भी तरह –तरह की आंशका व्यक्त की जा रही है। इसलिये इस मामले की न्यायिक जांच की जरूरत है। ताकी पीड़ित पक्ष को न्याय मिल सके। नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि पुलिस का जवान पुष्पराज सिंह हमेशा सोशल मीडिया पर सक्रिय रहता था। जिसने कई तरह की बातें भी वह सांझा करता रहता था। उन सारे मामलों की भी जांच होनी चाहिये। जिसके की पूरे मामले को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सके। उन्होंने गृहमंत्री साहू से जल्द से जल्द जांच करवाने की अपील की है।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *