जगदलपुर 18 मई 2021
वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी /
आज दोपहर 3 बजे शहर के पुलिस कंट्रोल रूम में बस्तर कलेक्टर व पुलिस कप्तान के बीच शहर के पत्रकारों साथ एक बैठक आहूत कि गई थी शहर में चल रहे कोरोना महामारी को लेकर कलेक्टर, एस पी ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए शहर हीत में पत्रकारों से सुझाव मांगा , उससे पहले डिमरापाल मेडिकल कॉलेज कोविड वार्ड में भोजन व्यवस्था की शिकायत को लेकर कलेक्टर बस्तर ने संबधित अधिकारी कर्मचारियों को तत्काल दुरुस्त करने के आदेश दिए , शहर चौराहों में पुलिस कर्मियों के साथ हुज्जत करने वालों असमाजिक तत्वों की भी जमकर चर्चा हुई जिसमे पत्रकारों ने भी येसे असामजिक तत्वों के ऊपर कठोर कार्यवाही करने की बात कही व खेद जताया । शहर में चल रहे लॉक डाउन के संबंध में बस्तर कलेक्टर व पुलिस कप्तान ने पत्रकारों से जानकारी चाही उन्होंने कहा कि पत्रकार एक आम व खास लोगों के बीच कि एक कड़ी है जमीनी स्तर पर लोगो से सदैव संपर्क बना रहता है कहते हुए सभी पत्रकारों से शहर की हालात की जानकारी ली।पत्रकारों के सुझाव लेते उन्होंने नोट बुक में नोट भी किया । पत्रकारों ने बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए लॉक डाउन को और सख्त करने की मांग की जिससे संक्रमण को रोका जा सके। गरीब व मध्यम तपके के लोगो को ध्यान में रखते हुए पत्रकारों ने प्रशासन के बीच अपनी बात रखी साथ ही रेंडम पद्धति से व्यापारियों को व्यापार करने छूट देने की भी बात कही है।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *