बिलासपुर(वायरलेस न्यूज़) नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रदेश सरकार की अनिर्णय स्थिति के चलते टीकाकरण अभियान पुरी तरह से प्रभावित है। जिसके कारण आम लोगों को टीका लगानवाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जब एक ओर ऑनलाइन टीकाकरण की प्रक्रिया अपने की बात कही जा रही है वही टोकन सिस्टम भी लागू कर दिया गया है। जिसे लेकर आम लोगों में भ्रम की स्थिति है पंजीकरण वाले को सेंटर पहुचने पर पता चलता है कि टोकन धारी वाले का पहले टीकाकरण किया जा चुका है जिस कारण उन्हें मायूस होकर वापस लौटना पड़ता है । पूरे प्रदेश में ऐसी ही बदहाली की स्थिति बनी हुई है। जिसे दूर करने के लिये सरकार द्वारा कोई प्रयास नही किया जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि कई ऐसे परिवार है जिनके पास राशन कार्ड भी नही बना है। उन्हें आधार कार्ड के माध्यम से प्राथमिकता दिया जाना चाहिये। जिससे उन्हें भी टीकाकरण का लाभ मिल सके लेकिन प्रदेश सरकार की जरा भी चिंतायें इस सबको लेकर नही है। यह केवल मात्र अपने सियासी लाभ के लिये कार्य कर रही है।टीकाकरण को लेकर जरा भी चिंता होती तो टीकाकरण अभियान को गंभीर से संचालित करने के लिये योजना बनाई जानी थी। योजना के आभाव में पूरे प्रदेश की जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना से पहले ही हालत बिगड़ गया है और समय पर टीकाकरण नहीं होने के स्थिति और चिंताजनक होती जा रही है। जिसे के लिये पुरी तरह से प्रदेश सरकार के नेतृत्वकर्ता जिम्मेदार है। वहीं समय रहते टीकाकरण को लेकर बेहतर कोशिशे नही की गयी तो हालत और बिगड़ सकते है। जिससे आमलोगों का ही नुकसान होगा।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
