अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

न्यूज़ 2- ब्रजराजगर रेल रोको आंदोलन को सीनियर सिटीजन कमेटी ने जायज ठहराया, लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति पूरी तरह कन्ट्रोल में हालांकि अप्रिय स्थिति न हो इस पर हमारी नजर – (वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त ऋषि कुमार शुक्ला)

On: May 5, 2022 10:15 AM
Follow Us:

(वायरलेस न्यूज़ प्रमुख अनिल आहूजा ब्रजराजगर से)

ब्रजराजनगर(वायरलेस न्यूज़) ब्रजराजनगर के लोगो ने आज ऐतिहासिक कदम उठाते हुए ब्रजराजनगर सीनियर सिटीजन कमेटी के बैनर तले स्टेशन में सुबह 6 बजे से रेल रोको आंदोलन विभिन्न ट्रेनों के ठहराव को लेकर शुरू कर दिया है जो भी तक चल रहा है। इस आंदोलन का व्यापक असर देखने को मिल रहा है कई ट्रेनें पीछे के स्टेशनों में जस की तस स्थानों पर खड़ी हो गई है ।

बृजराज नगर के लोगो के सब्र का बांध आज उस समय फूट पड़ा जब कोरोना काल के पहले यहां मेल,अहमदाबाद,उत्कल,जोधपुरपूरी,एलटीटीपुरी जैसी ट्रेनें रुकती थी। और यहाँ के स्थानीय लोगो का सीधा जुड़ाव ओड़िसा की भूमि और छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश, महारास्ट्र, उत्तरप्रदेश,दिल्ली,

हरियाणा,राजस्थान ,जैसे प्रदेशो में रहने वाले अपनो और रिश्तेदारों के अलावे व्यापार से भी जुड़ा है यहाँ के स्थानीय लोग रायगढ, खरसिया,चाम्पा,कोरबा,बिलासपुर, राजधानी रायपुर, दुर्ग,राजनंदगांव, गोंदिया,नागपुर,मुम्बई पेंड्रा, अनूपुपुर ,शहडोल,उमरिया,जबलपुर कटनी,दिल्ली जैसे शहरों के लिए रोजाना इन ट्रेनों से सफर करते है कोरोना काल के खत्म होने के बावजूद इन ट्रेनों का ठहराव बंद कर दिया गया जिसे ब्रजराजनगर के स्थानीय लोगो की समस्याओं को सुनने वाला कोई नही था कई बार रेल्वे के उच्चाधिकारियों को पत्र व्यवहार कर ध्यान आकर्षित किया गया । लेकिन इन ब्रजराजनगर नगर में रुकने वाली ट्रेनों का ठहराव बंद रख कर लोगो मे रेल्वे प्रशासन के प्रति गुस्सा और बढ़ गया जिसका परिणाम है कि पिछले सात घँटे से इस रूट पर यातायात बुरी तरह से ठप्प पड़ा है ।

रेल्वे के सीनियर डीसीएम और आरपीएफ के वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त ऋषि कुमार शुक्ला सुरक्षा को लेकर बिलासपुर रायगढ,ब्रजराजनगर के आरपीएफ के अधिकारियों जवानों के साथ ब्रजराजनगर में डटे हुए है । जोन मुख्यालय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को रायपुर के रास्ते टिटलागढ़ होते गन्तव्य के लिए रवाना करने आदेश जारी किए गए है।

इधर वायरलेस न्यूज़ के संपादक अमित मिश्रा ने बिलासपुर से मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री ऋषि कुमार शुक्ला ने मोबाइल में चर्चा की तो उन्होंने बताया कि यहाँ स्थिति बहुत अच्छी है स्थानीय लोग शान्ति पूर्वक आंदोलन कर रहे है उनकी ट्रेनों के ठहराव को लेकर मांगे है वे रेल्वे के अधिकारियों से चर्चा कर रहे है, साथ ही स्थानीय प्रशासन से भी मदद ली जा रही है। लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति पूरी तरह कन्ट्रोल में है। हालांकि अप्रिय स्थिति न हो इस पर हमारी नजर है। वही मिली जानकारी के अनुसार ब्रजराजनगर के लोगो की आज रेल रोको आंदोलन शुरू होने के पूर्व कल ही रेल्वे प्रशासन ने उत्कल एक्सप्रेस के ठहराव की घोषणा कर दी है ।बाकी मेल ,अहमदाबाद,और अन्य ट्रेनों के ठहराव को लेकर रेल रोको आंदोलन अभी भी जारी है वायरलेस न्यूज़ ने स्थानीय लोगो से संपर्क किया तो उन्होंने एक ही बात कही की ट्रेनों का ठहराव नही हुआ तभी तो आज हमारे सब्र का बांध टूट पड़ा तभी लोग आज रेल्वे ट्रैक में अपनी दुकानों को बंद कर के बैठे है । बहराल ब्रजराजनगर नगर में पिछले सात घँटे से लोग रेल्वे ट्रेक में टेंट लगाकर आंदोलन अपनी मांगों को पूर्ण करने के लिए बैठे हुए है उधर रेल यातायात ठप्प होने से आजाद हिंद सुपरफास्ट ट्रेन ईब स्टेशन में खड़ी है तो रात वाली अहमदाबाद बेलपहाड़ में खड़ी है हावड़ा रुट से आने वाली अहमदाबाद झारसुगड़ा स्टेशन में तो भोपाल से हावड़ा के मध्य चलने वाली हमसफ़र सुपरफास्ट रायगढ में खड़ी है साउथ बिहार को भांटापारा में खड़ा किया गया है।

पूरी-कुर्ला-पूरी एक्सप्रेस का ब्रजराजनगर स्टेशन में ठहराव की सुविधा

रेलवे प्रशासन द्वारा रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली 22866/22865 पूरी-कुर्ला-पूरी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर रेल मण्डल के ब्रजराजनगर रेलवे स्टेशन में दिनांक 05 मई , 2022 से ठहराव की सुविधा प्रदान की जा रही है । दिनांक 10 मई को पूरी से चलने वाली 22866 पूरी-कुर्ला एक्सप्रेस ट्रेन ब्रजराजनगर स्टेशन मे 14.10 बजे पहुचकर 14.12 बजे रवाना होगी । इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी दिनांक 05 मई को कुर्ला से चलने वाली 22865 कुर्ला-पूरी उत्कल ट्रेन ब्रजराजनगर स्टेशन मे 23.10 बजे पहुचकर 23.12 बजे रवाना होगी

पूरी-योगनगरी-पूरी उत्कल एक्सप्रेस का ब्रजराजनगर स्टेशन में ठहराव की सुविधा

रेलवे प्रशासन द्वारा रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली 18477/18478 पूरी-योगनगरी-पूरी उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर रेल मण्डल के ब्रजराजनगर रेलवे स्टेशन में दिनांक 04 मई , 2022 से ठहराव की सुविधा प्रदान की जा रही है । दिनांक 04 मई को पूरी से चलने वाली 18477 पूरी-योगनगरी उत्कल ट्रेन ब्रजराजनगर स्टेशन मे 11.00 बजे पहुचकर 11.02 बजे रवाना होगी । इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी दिनांक 05 मई को योगनगरी से चलने वा18478 योगनगरी-पूरी उत्कल ट्रेन ब्रजराजनगर स्टेशन मे 12.40 बजे पहुचकर 12.42 बजे रवाना होगी ।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment