अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

पत्रकार अशोक व्यास की 11 वीं पुस्तक “योग बनाए संयोग”लांच

On: July 10, 2024 4:49 PM
Follow Us:

पत्रकार अशोक व्यास की 11 वीं पुस्तक लांच

बिलासपुर। (वायरलेस न्यूज) हमारे जीवन में ज्योतिष में बनने वाले योगों का बहुत महत्व होता है। ये योग कभी-कभी हमें कम प्रयासों में ऊंचाइयों तक पहुंचा देते हैं और कभी-कभी बहुत प्रयासों के बाद भी हम सफलता प्राप्त नहीं कर पाते।
यह कहना है वरिष्ठ पत्रकारऔर साहित्यकार अशोक व्यास का। उन्होंने यह बात बुधवार को उनकी 11 वीं पुस्तक ‘ योग बनाए संयोग’ के विमोचन अवसर पर कही। उन्होंने बताया कि लगभग 160 पेज की इस पुस्तक में ज्योतिष में बनने वाले 111 योगों की बेहद सरल तरीके से व्याख्या करने की कोशिश की है। उन्होंने बताया कि पुस्तकें लिखने का उद्देश्य यही है कि हम समाज में जागृति ला सकें। महत्वपूर्ण यह नहीं कि कितने लोग इसे पढ़ते हैं बल्कि महत्वपूर्ण यह है कि कितने अधिक लोग इसके माध्यम से लाभ उठा सकते हैं। अच्छे योग में और अच्छे समय पर किए गए कार्य जिंदगी की दिशा को बदलने में कारगर साबित होते हैं। अशोक ने बताया कि उनकी पत्नी श्रीमती बबीता व्यास ने उन्हें प्रेरित किया कि एक पत्रकार होने के नाते समाज में लेखन के माध्यम से जागृति लाने प्रयास जरूर करें। यही वजह है कि आज वे 11 पुस्तकें लिख सके। इसके पहले श्री व्यास कविताओं की पुस्तक साक्षी, साक्षी-2 और साक्षी-3, साक्षी-4, साक्षी-5 तथा ज्योतिष पर पुस्तक’ समस्याएं आपकी समाधान हमारे’ ‘समस्त व्रत पूजा विधान ‘ पुस्तक के अलावा ‘सत्यनारायण व्रत कथा’ और ‘मंत्र बोलते हैं भाग्य खोलते हैं’, पुस्तक ‘मुहूर्त हाथ में सफलता साथ में’ पुस्तक लिख चुके हैं। पुस्तक ‘ योग बनाए संयोग’ का विमोचन बुक्स क्लिनिक के भवन कुदुदंड में बुधवार 10 जुलाई को हुआ। इस मौके पर बुक्स क्लीनिक के डायरेक्टर हितेश सिंह बिसेन,को- डायरेक्ट ऋचा सिंह बिसेन,अनिका सिंह बिसेन, श्रीमती बबीता व्यास, साक्षी व्यास,अनुज प्रताप सिंह, जन्मेजय पैकरा, राजेश कुमार बंजारे, रजनी केशरवानी, आर्यन धीवर, सतीश राजपूत, दिव्या सिंहरौल, अनिल श्रीवास, प्रिया क्षत्री, दीपेश सिंह, श्रुति राजवाड़े, जिया तुमानिया के अलावा बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment