पुलिस अधीक्षक ने किया 13 पुलिसकर्मियों का तबादला।
मनेंद्रगढ़ (वायरलेस न्यूज)अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और पुलिसिया कसावट को लेकर पुलिस अधीक्षक ने कई थानेदारों और पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया है। जिले में विभिन्न थानों में पोस्टेड निरीक्षक, प्रधानआरक्षक और आरक्षक को पुलिस कप्तान ने इधर से उधर किया है।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने मनेन्द्रगढ़, चिरमिरी भरतपुर जिले के अंतर्गत आने वाले कई थानों के प्रभारियों का स्थानांतरण करते हुए उनके स्थान पर नये अधिकारियों की नियुक्ति की है वहीं इस सूची में कई प्रधान आरक्षक व आरक्षक भी शामिल है। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक ने आदेश जारी करते हुए कई थाना प्रभारियों के तबादले किए हैं। इसमें दीपेश कुमार सैनी को थाना प्रभारी झगराखाण्ड से थाना प्रभारी चिरमिरी, नरेंद्र पुजारी को रक्षित केंद्र मनेन्द्रगढ़ से थाना प्रभारी जनकपुर, प्रधुम्न तिवारी थाना प्रभारी केल्हारी से पुलिस अधीक्षक कार्यालय, निरीक्षक रामलोचन गुप्ता रक्षित केंद्र मनेन्द्रगढ़ से थाना प्रभारी केल्हारी, निरीक्षक मोतीलाल शुक्ला थाना प्रभारी जनकपुर से थाना प्रभारी झगराखाण्ड, सहायक उपनिरीक्षक कमलेश पांडे चौकी प्रभारी खोँगापानी से थाना पोड़ी, सहायक उपनिरीक्षक मनीष तिवारी को रक्षित केंद्र मनेन्द्रगढ़ से झगराखाण्ड स्थानांतरित किया गया है। इसी प्रकार प्रधान आरक्षक दानिश शेख को थाना पोड़ी से थाना झगराखाण्ड , प्रधान आरक्षक प्रेम प्रवीण लकडा को थाना केल्हारी से चिरमिरी और प्रधान आरक्षक अशोक मलिक को थाना झगराखाण्ड से थाना पोड़ी स्थानांतरित किया गया है। इसी क्रम में आरक्षक प्रमोद यादव थाना केल्हारी से थाना झगराखाण्ड, आरक्षक जितेंद्र ठाकुर थाना खड़गवा से थाना केल्हारी,आरक्षक नीरज पढ़ियार थाना झगराखाण्ड से केल्हारी स्थानांतरित किये गये हैं।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने निर्देशित किया है कि स्थानांतरित पुलिस अधिकारी नवीन पदस्थापना स्थल में तत्काल आमद देना सुनिश्चित करें।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
