*स्वामी आत्मानंद स्कूलों में दी जाएगी संगीत की शिक्षा, प्रस्ताव आमंत्रित*
बिलासपुर,(वायरलेस न्यूज 19 जुलाई 2023 ) /जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु उन्हें संगीत की भी शिक्षा दी जाएगी। डीएमएफ के वित्तीय सहयोग से संगीत शिक्षा देने की कार्ययोजना तैयार की गई है। इसके तहत संगीत के अनुभवी शिक्षकों एवं संस्थानों के चयन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। प्रथम चरण में जिले के स्वामी आत्मानंद विद्यालय तारबहार, दयालबंद, लाल बहादुर शास्त्री एवं तिलक नगर में प्रशिक्षित संगीत शिक्षक या संस्थान द्वारा संगीत कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। प्रशिक्षित संगीत शिक्षकों एवं अनुभवी संस्थानों से एनआईसी बिलासपुर की वेबसाईट बिलासपुर डॉट जीओवी डॉट इन के माध्यम से प्रस्ताव आमंत्रित की गई है। नियम शर्तें एवं आवेदन पत्र एवं अन्य जानकारी उक्त पोर्टल से प्राप्त की जा सकती है। प्रस्ताव प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है और जमा करने की अंतिम तिथि 04 अगस्त को दोपहर 2 बजे तक निर्धारित है। इच्छुक फर्म या संस्थान निर्धारित अवधि में निविदा भर कर प्राचार्य स्वामी आत्मानंद शेख गफ्फार उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बिलासपुर में प्रस्तुत कर सकते हैं।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
