अंबिकापुर बिलासपुर मार्ग पर चलेंगी वाहन
▪️सड़क दुर्घटनाओं सहित अन्य अपराधिक घटनाओं पर लगेगा विराम
▪️घायलों को मिलेगा त्वरित सहायता
▪️वाहन में फर्स्ट एड सहित अन्य आवश्यक दवाइयां रहेंगी उपल्बध
▪️इमरजेंसी नंबर किया गया जारी पुष्पेन्द्र श्रीवास कोरबा (वायरलेस न्यूज़) पुलिस मुख्यालय रायपुर से जिला कोरबा में हाईवे पेट्रोलिंग हेतु 02 चार पहिया अर्टिगा वाहन प्राप्त हुआ है । उक्त वाहन को आज पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भोजराम पटेल द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया । दोनों वाहने अंबिकापुर से बिलासपुर मार्ग पर चलेंगी जिनका नाम हाईवे पेट्रोलिंग 01 एवम हाईवे पेट्रोलिंग 02 रखा गया है । हाईवे पेट्रोलिंग 01 बांगों से मोरगा के बीच एवं हाईवे पेट्रोलिंग 02 कटघोरा से पाली के बीच चलेगी। हाइवे पेट्रोलिंग 01 का संपर्क नंबर -9479283354 व हाइवे पेट्रोलिंग 2 का संपर्क नंबर 9479281361 रहेगा।
पेट्रोलिंग वाहन के चलने से सड़क दुर्घटनाओं सहित अन्य घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी, साथ ही साथ सड़क दुर्घटना होने की स्थिति में घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने में भी मदद मिलेगी । इस वाहन में फर्स्ट एड किट के साथ-साथ अन्य आवश्यक उपकरण लगे हुए हैं, जिनके माध्यम से घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार किया जा सकेगा । साथ ही सड़क जाम की समस्याओं से निपटने में भी मदद मिलेगी । दोनों वाहनों में 24 घंटे चलेंगी जिनमें 03 शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक शिफ्ट में 01 प्रधान आरक्षक 01 आरक्षक व 01 आरक्षक ड्राइवर की तैनाती की गई है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो






