अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

पुलिस की पैनी नजरों से नहीं बच पाए चांदी तस्कर, 1 करोड़ 51 लाख की चांदी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

On: August 4, 2022 6:55 PM
Follow Us:

किशोर कर ब्यूरोचीफ महासमुंद महासमुन्द- पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (IPS) द्वारा जिलें के समस्त थाना प्रभारी/चौकी प्रभारियों एवं सायबर सेल की टीम को संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके तहत जिलें के सीमावर्ती थाना क्षेत्रों पर थाना/चौकी प्रभारियों एवं सायबर सेल की टीम द्वारा लगातार संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग व तलाशी ली जा रही थी। इसी दौरान दिनांक 03.08.2022 को सिंघोडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत अन्तर्राजीय चेक पोस्ट रेहटीखोल (छ0ग0 ओड़िसा बॉर्डर) के पास पुलिस पार्टी द्वारा संदिग्ध वाहनो की चेकिंग की जा रही थी तभी बरगढ़ ओडिसा की तरफ से एक सफेद रंग की रेनॉल्ट डस्टर कार क्रमांक CG 04 CL 6777 तेज रफ्तार से छत्तीसगढ़ की ओर आ रही थी। उक्त वाहन को चेक पोस्ट के पास रोका गया। कार में दो व्यक्ति बैठे मिले। जिनसे पूछताछ करने पर ड्राईवर के बगल सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम राम रूचि पटेल पिता जगन्नाथ पटेल उम्र 36 वर्ष निवासी बोरिया खुर्द संतोषी मंदिर के पास रायपुर एवं वाहन चालक ने अपना नाम शिव कुमार गंधर्व पिता फग्गू राम गंधर्व उम्र 24 वर्ष निवासी पचपेडी नाका रायपुर रहने वाले है। जिनसे पूछताछ करने पर सही तरीके से जवाब नही देने व जवाब गोलमोल व संतोषप्रद नही पाये जाने पर वाहन की तलाशी ली गई तो पीछे डिक्की में अलग-अलग बैंग रखा हुआ मिला। इससे पुलिस टीम को संदेह हुआ और कार डिक्की को खुलवाकर चेक किया गया तो कार की डिक्की में अलग अलग 20 बैंग एवं 01 नग अटैची मिला जिसे खोल चेक करने पर भारी मात्रा में चांदी की ज्वेलरी एवं नगदी रकम मिला। जिसे निकालकर चेक करने पर भारी मात्रा में चांदी के विभिन्न आभूषण (पायल, ब्रेसलेट, कडा, चुडा व अन्य आभूषण) एवं नगदी रकम रखे मिला। उक्त मशरूका के संबंध में पूछताछ करने पर वाहन में सवार दोनो व्यक्तियों नें बताया कि अनिल ललित ज्वेलर्स, सदर बाजार रायपुर में काम करते है पुलिस की टीम द्वारा दोनो व्यक्तियों से नगदी रकम व चांदी की ज्वेलरी के संबंध में दस्तावेज दिखाने को कहा गया तो वह कोई भी वैधानिक दस्तावेज पेश नही कर पाया। और पुलिस गोलमोल जवाब दे रहे थे। दोनो का आचरण भी संदिग्ध था। चांदी की ज्वेलरी व नगदी रकम के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं होने से चांदी की आभूषण वजनी करीबन 251.900 किलो ग्राम कीमती करीबन 1,51,14,000/- रूपये एवं वाहन रेनॉल्ट डस्टर कार क्र0 CG 04 CL 6777 सफेद रंग की कीमती करीबन 5,00,000 रूपये को एवं नगदी रकम 72,500 रूपये जप्त कर थाना सिंघोडा में इस्तागाशा क्रमांक 04/2022 धारा 41(1+4) जा.फौ., धारा 379 भादवि के तहत् कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया जिसे न्यायिक अभिरक्षा भेजने व विवेचना कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।*

आरोपी:-
(01) राम रूचि पटेल पिता जगन्नाथ पटेल उम्र 36 वर्ष निवासी बोरिया खुर्द संतोषी मंदिर के पास रायपुर।
(02) शिव कुमार गंधर्व पिता फग्गू राम गंधर्व उम्र 24 वर्ष निवासी पचपेडी नाका रायपुर

जप्त सामग्री:-
(01.) चांदी के विभिन्न आभूषण (पायल, ब्रेसलेट आदि) वजनी करीबन 251.900 किलो ग्राम कीमती करीबन 1,51,14,000/- रूपये।
(02.) नगदी रकम 72,500 रूपये
(03.) वाहन रेनॉल्ट डस्टर कार क्र0 CG 04 CL 6777 कीमती करीबन 5,00,000 रूपये।
(04.) 02 नग मोबाईल।

जुमला कीमती 1,56,86,500 (एक करोड छप्पन लाख छियासी हजार पॉच सौ) रूपयें।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment