अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

पुसौर क्षेत्र से गुम हुये दो किशोर लड़कियों को अयोध्या से रायगढ़ लायी #पुसौर पुलिस…..

On: April 6, 2022 5:50 PM
Follow Us:

कापू पुलिस भी दस्तयाब की क्षेत्र से गुम हुये युवक, युवती….. *रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) एसपी अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन पर थाना प्रभारी पुसौर उप निरीक्षक गिरधारी साव द्वारा थाने में लंबित गुम इंसानों की गंभीरता पूर्वक जांच कर वर्ष 2021 एवं उसके पूर्व दर्ज किये गये सभी गुम नाबालिगों को दस्तयाब किया गया है । वर्तमान में थाना पुसौर में धारा 363 IPC के तहत दर्ज एक ही प्रकरण लंबित है, जो वर्ष 2022 का है जिसमें जांच जारी है । थाना पुसौर के पर्यवेक्षण अधिकारी एएसपी माहेश्वर नाग द्वारा लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर थाना प्रभारी पुसौर को अप.क्र. 241/2021 धारा 363 IPC में अदम दस्तयाब दोनों बालिकाओं को अयोध्या उत्तर प्रदेश से लेकर आने निर्देशित किया गया । थाना प्रभारी पुसौर द्वारा स्थानीय पुलिस से संपर्क स्थापित कर दोनों बालिकाओं के अयोध्या में होने की पुष्टि होने पर दोनों बालिकाओं को रायगढ़ लाया गया । दस्तयाब बालिका बताई कि दिनांक 25/10/2021 के दोपहर तीनों सहेलियां (उम्र क्रमश: 15, 16,17 साल) अपने घरों में सरिया जाना बताकर निकले थे और सरिया न जाकर रायगढ़ से ट्रेन में बैठकर अयोध्या चले गये थे । वहां गांव के कुछ लोगों से साथ थे । पुसौर पुलिस द्वारा दिनांक 18.02.2022 को एक बालिका को अयोध्या से रायगढ़ लाया गया था, वहीं अन्य दो बालिकाओं को आज दिनांक 06.04.2022 को रायगढ़ लाया गया है, जिनका महिला पुलिस अधिकारी एवं बाल कल्याण समिति के समक्ष कथन उपरांत परिजनों के सुपुर्द किया गया है । कापू पुलिस द्वारा भी दिनांक 05.04.2022 को थानाक्षेत्र से पिछले वर्ष गुम हुये युवक राजेश लकडा तथा इस साल गुम रिपोर्ट दर्ज कराये गये युवती रुकमनिया को अलग-अलग स्थानों से दस्तयाब किया गया है ।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment