रायगढ। (वायरलेस न्यूज) जिला भाजपा का शखनाद कार्यक्रम के तहत तीन दिवसीय रायगढ घर्मजगढ़ मार्ग निर्माण को लेकर पदयात्रा के अंतिम दिन कलेक्ट्रेट घेराव के दिन प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं बिलासपुर सांसद अरुण साव के नेतृत्व में रायगढ सांसद गोमती साय, पदयात्रा के सयोजक पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया, प्रदेश भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी , पूर्व नेता प्रतिपक्ष बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक , भूपेंद्र सवन्नी,युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत, अल्पसंख्यक युवा मोर्चा के अध्यक्ष शकील अहमद रायगढ जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ,पूर्व विधायक विजय अग्रवाल,गुरूपाल भल्ला , महेश साहू सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट में भूपेश सरकार के खिलाफ आंदोलन कर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इस दौरान सभी नेताओं के आगमन के पूर्व रायगढ पुलिस ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर लिए थे। सभी नेता मीडिया से रूबरू हुए और भूपेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगा कर इस महत्त्वपूर्ण सड़क के निर्माण में की जा रही लापरवाही पर अपनी नाराजगी जाहिर कर कटाछ किया। इस दौरान सभी नेता कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहै थे।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो






