रायपुर (वायरलेस न्यूज 16 अगस्त) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा आजादी के 75 वर्ष हीरक महोत्सव के समापन अवसर पर पुराना कांग्रेस भवन गांधी मैदान में विशाल आमसभा का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी पी एल पुनिया, छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं विधायक धनेंद्र साहू,छत्तीसगढ़ राज्य खनिज निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन सहित वरिष्ठ नेता गण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे l

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में जिले के कद्दावर कांग्रेसी नेता प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव चंद्रेश साहू ने भी अपने सैकड़ों साथियों के साथ उपस्थिति दर्ज करा कर अपनी निरंतर सक्रियता का प्रमाण पेश किया l
कांग्रेस नेता चंद्रेश साहू व उनके साथियों की उपस्थिति और उत्साह को देखकर प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं ने काफी सराहना की और चंद्रेश साहू की सक्रियता को काफी सराहा और भविष्य में संगठन हित व जनहित में निरंतर इसी प्रकार अपनी उपस्थिति बनाए रहने के लिए कहा व उनको अपना आशीर्वचन प्रदान कर मार्गदर्शन भी दिया l
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो






