बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य पूजा विधानी ने प्रदेश में बेटियों के साथ बढ़ते अपराध के मामलों में चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जिस तरह से प्रदेश में अनाचार व दुष्कर्म के मामले बढ़ रहे हैं यह बेहद ही चिंता का विषय है। मस्तूरी क्षेत्र के एक युवती के साथ अनाचार का मामला सामने आया है वह बेहद ही दुखद व पीड़ादायक है। इस मामले के आरोपियों को पुलिस पकड़ने में भी नाकाम है। भिलाई के तहसीलदार पर रेप का आरोप है। बिलासपुर के एक रेंजर सहित कुछ लोगों के सामूहिक अनाचार का मामला दर्ज हुआ हैं। वहीं जशपुर की एक युवती के अनाचार की घटना घटित हुआ है। भिलाई की एक 4 वर्षीय बच्ची के साथ दुराचार हुआ है। जांजगीर के पोड़ीभाटा के एक महिला की संदिग्ध हालत में लाश मिली है जिसके साथ दुष्कर्म की आशंका है। इसी तरह से चारामा में दुष्कर्म के एक मामले में आरोपी द्वारा पीड़िता को धमकाने का मामला सामने आया है। उन्होंने कहा कि यह चिंता का विषय है कि 1 जनवरी 2019 से 15 फरवरी 2022 तक प्रदेश में 5153 अनाचार के मामले दर्ज हुए है जो बेहद ही दुखद आंकड़ा है। औसतन इन 1110 दिनों में लगभग हर दिन 5 महिलाओं के साथ अनाचार की घटनाएं हुई है जो बताता है कि हर पाचवें घंटे में एक महिला अनाचार की शिकार हुई है जो बेहद ही दुखद व चिंताजनक है।
महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य पूजा विधानी ने कहा कि प्रदेश में लगातार नशा की वजह से महिला अपराध के मामले बढ़ते जा रहे हैं। जिसके कारण प्रदेश की महिलाओं में भय का वातावरण व्याप्त है। उन्होंने कहा कि नेशनल क्राइम इन इंडिया के रिपोर्ट के मुताबिक बलात्कार के मामले में प्रदेश 6वें क्रम में है तो वहीं सामूहिक दुराचार के मामले में 12वें स्थान पर है। ये सब आंकड़े बताते है कि प्रदेश में महिला अपराध के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे है इस पर अंकुश लगाने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार को तत्काल महिला सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाना चाहिए। महिला सुरक्षा के नाम पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार केवल राजनीति कर रही है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
