रायपुर । बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) समता एक्सप्रेस से यात्री का पर्स और मोबाइल पार करने वाले लुटेरे को रेसुब रायपुर जीआरपी की टीम ने धर दबोचने में अहम कामयाबी हासिल की है।

इस संबन्ध में रेसुब पोस्ट रायपुर प्रभारी निरीक्षक मनोरंजन मुखर्जी ने वायरलेस न्यूज को बताया कि दिनांक 21.04.2022 को गाडी संख्या 12807 समता एक्सप्रेस के कोच न. डी-1 में विशाखापत्तनम से भोपाल तक यात्रा कर रहे एक यात्री का मोबाईल व पर्स को किसी अज्ञात लुटेरों ंद्वारा रायपुर स्टेशन खुलने के बाद लूट लिया गया। इस संबंध में शासकीय रेलवे पुलिस भोपाल में अपराध दर्ज कर क्षेत्राधिकार के आधार पर शासकीय रेल पुलिस रायपुर को स्थानान्तरण किया गया। शासकीय रेल पुलिस रायपुर द्वारा अपराध क्रमांक 45/22 दिनांक 15.06.2022 धारा 392 आई.पी.सी. दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया।
श्रीमती मिलना कुर्रे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रेल रायपुर एवं श्री संजय गुप्ता मंडल सुरक्षा आयुक्त रायपुर के मार्गदर्शन में आरोपियों की खोजबीन प्रारम्भ की गयी जिसके दौरान सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण करते हुए मुखबिरों को लगाया गया। आज दिनांक 04.07.2022 समय 11.30 बजे पोस्ट प्रभारी एम.के.मुखर्जी रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर एवं एल.एस.राजपूत प्रभारी शासकीय रेलवे पुलिस के नेत्रत्व में मंडल टास्क टीम-1 के प्रभारी उप.निरीक्षक ए.जेड चौधरी व हमराह एवं शासकीय रेल पुलिस के स.उप.नि. राजेन्द्र सिंह पटेल व हमराह द्वारा रामनगर रायपुर में दबिस देकर आरोपी आकाश सोनी पिता स्व. ओमप्रकाश सोनी उम्र 26 वर्ष साकिन गली न. 05 शीतला मदिंर के पास रामनगर थाना गुढियारी जिला रायपुर को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार कर लूट की मोबाईल रीयल मी-8 कीमत 13500 रूपये बरामद किया गया। पूछ-ताछ में उसके द्वारा दिनांक 21.04.2022 को रायपुर से गाडी खुलने के बाद रामनगर के पास लूट की घटना कारित करना स्वीकार किया गया।
उक्त आरोपी को शासकीय रेल पुलिस थाना लाकर पूर्व में दर्ज अपराध क्रमांक 45/22 दिनांक 15.06.2022 धारा 392 आई.पी.सी. में संलिप्त कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
