प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजयुमो जिला बिलासपुर शहर द्वारा स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

बिलासपुर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला बिलासपुर शहर द्वारा सिंधी कॉलोनी स्थित कस्तूरबा नगर मुक्ति धाम में स्वच्छता अभियान एवं “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत भाजयुमो पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मुक्ति धाम परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की तथा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ पौधारोपण किया। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश ने पिछले 12 वर्षों में विकास, आत्मनिर्भरता, सुशासन, पर्यावरण संरक्षण एवं जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान समाज को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का एक प्रेरणादायक प्रयास है। युवा मोर्चा द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम स्वच्छ भारत एवं हरित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम में महापौर श्रीमती पूजा विधानी, पार्षद श्याम साहू, सन्नी केसरी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव गुप्ता, रोशन सिंह, केतन वर्मा, महर्षि बाजपेई, निलेश सिंह, सुरेश वाधवानी, नितिन पटेल, पार्षद अंचल दुबे, विजय यादव, संजय अग्रवाल, अमर राजपूत, संदीप श्रीवास, कोमल साहू, भानु श्रीवास, स्वर्णिम तिवारी, गुलशन खांडेकर, विवेक ताम्रकार, अनीश गुप्ता, रोहित मिश्रा, मोनू मिश्रा, संस्कार सोनी, अनिकेत श्रीवास, किशन यादव, आदर्श तिवारी, बिट्टू रमानी, अभिषेक प्रभाकर, सत्येंद्र सूर्यवंशी, अभिषेक यादव, गिरजा यादव, निखिल श्रीवास, हिमांशी मिश्रा, मोहनीश कौशिक, भानु राजपूत, शुभम मिश्रा, मयंक वाधवानी, विश्वनाथ यादव, किरण सिंह, अर्पिता दुबे सहित युवा मोर्चा जिला बिलासपुर शहर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया।

श्रीमान संपादक महोदय,
दैनिक …………………………………………….
दिनांक:- 12.06.2026

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *