*ऑपरेशन नार्कोस के तहत रेलवे सुरक्षा बल नागपुर की बड़ी कार्रवाई।*
*पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस से लगभग चार लाख रुपये मूल्य का गाँजा बरामद।*
*दपूमरे, नागपुर मंडल -( वायरलेस न्यूज 11 जून 2026) *
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के रेलवे सुरक्षा बल द्वारा “ऑपरेशन नार्कोस” के अंतर्गत मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। रेलवे सुरक्षा बल ने गाड़ी संख्या 12843 पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस से लगभग चार लाख रुपये मूल्य का गाँजा बरामद किया है।
रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल द्वारा राज्य पुलिस एवं अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर सूचना के आदान-प्रदान के माध्यम से रेलगाड़ियों के जरिए प्रतिबंधित मादक पदार्थों, शराब, तंबाकू उत्पादों आदि की तस्करी तथा इसमें संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल, नागपुर श्री चेतन दिलीपराव जिचकार के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में लगातार विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 10 जून 2026 को मंडल टास्क टीम एवं आरपीएफ पोस्ट गोंदिया द्वारा प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर एनडीपीएस ड्राइव के तहत गोंदिया रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 12843 पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस के कोच संख्या एस-03 की इंजन साइड शौचालय की छत से एक लावारिस चेक बैग बरामद किया गया। बैग की जांच करने पर उसमें रखे चार पैकेट गाँजा जैसे मादक पदार्थ पाए गए, जिनका कुल वजन 7.972 किलोग्राम तथा अनुमानित बाजार मूल्य 3,98,600/- आंका गया।
आरपीएफ द्वारा एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई पूर्ण कर बरामद बैग एवं मादक पदार्थ को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई हेतु शासकीय रेल पुलिस (जीआरपी), गोंदिया के सुपुर्द किया गया। जीआरपी गोंदिया द्वारा एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल यात्रियों से अपील करता है कि रेलगाड़ियों, रेलवे स्टेशनों एवं स्टेशन परिसरों में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, संदिग्ध व्यक्ति अथवा लावारिस वस्तु दिखाई देने पर तत्काल निकटतम आरपीएफ पोस्ट, ट्रेन में तैनात रेलवे कर्मचारियों, टीटीई अथवा रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर सूचना दें, जिससे ऐसे असामाजिक तत्वों एवं तस्करों के विरुद्ध समय रहते कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
रेलवे सुरक्षा बल नागपुर मंडल भविष्य में भी “ऑपरेशन नार्कोस” के तहत मादक पदार्थों की तस्करी रोकने हेतु सतत एवं सघन अभियान जारी रखेगा।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
