फरार वारंटी चढ़ा रेसुब की विशेष टीम के हत्थे
रायपुर।(वायरलेस न्यूज) रेल्वे सुरक्षा बल सेटलमेंट पोस्ट प्रभारी की सक्रियता से फरार आरोपियों की धपकड जारी है 2 अक्टूबर को भी पोस्ट की विशेष टीम ने मंदिर हसौद के पास दबिश देकर एक फरार वारंटी को गिरफ्तार करने में अहम कामयाबी रेसुब की टीम को मिली है। इस संबन्ध में सेटलमेंट पोस्ट रायपुर प्रभारी अजय शर्मा ने वायरलेस न्यूज़ को विशेष जानकारी देकर बताया की
रेलवे बोर्ड द्वारा जारी NBW निष्पादन ड्राइव के आदेश पर श्रीमान प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त बिलासपुर महोदय श्री ए एन सिन्हा व मण्डल सुरक्षा आयुक्त रायपुर श्री संजय कुमार गुप्ता के निर्देश पर रेसुब पोस्ट सेटलमेंट प्रभारी द्वारा सीआरसी नंबर 1149/21 के एनबीडब्ल्यू वारंट के निष्पादन हेतु सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र रेसुब चौकी मंदिर हसौद को नामित किया गया था। इस संबंध में दिनांक 2 अक्टूबर 2022 को सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र साथ में प्रधान आरक्षक बी.एल.यादव द्वारा गहन सुरागरसी करते हुए मुखबिर की सूचना के आधार पर वारंटी आरोपी नाम निगराज मांझी वलद हरीष मांझी उम्र 48 वर्ष निवासी सिरीखेड़ी पुल के पास थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर को मोनेट कंपनी मंदिर हसौद के पास पकड़ा गया । सत्यापन पश्चात वारंटी व्यक्ति को गिरफ्तार कर RPF पोस्ट सेटलमेंट रायपुर लाया गया जिसे माननीय न्यायालय में दिनांक 3 अक्टूबर 2022 को पेश किया । रेसुब की इस कार्यवाही से फरार वारंटियों में हड़कंप मच गया है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*







