किशोर कर ब्यूरोचीफ महासमुंद
एसडीएम डॉ स्निग्धा तिवारी ने साझा की महिला अधिकारों की जानकारी
महासमुंद – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को महासमुंद जिले के बागबाहरा अनुविभाग में कई जगह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बागबाहरा के एसडीएम डॉ स्निग्धा तिवारी की उपस्थिति में टेमरी में कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विविध कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम में बागबाहरा जनपद सीईओ पूजा बंसल भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम को लेकर मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान स्कूली बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया तथा उनमें एनीमिया की जांच की गई इसके साथ साथ महिला दिवस पर आधारित रंगोली चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा महिलाओं और बालिकाओं के हाथों वृक्षारोपण भी किया गया, इस अवसर पर सेनेटरी पैड का वितरण किया गया तथा पोषण और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 1 हजार 7 हिमोग्लोबिन जांच, एनीमिया के 63, ब्लडप्रेशर के 89, सुगर के 82 परीक्षण सहित 65 व्यक्तियों के सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण भी किए गए । हम आपको बता दें कि 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया जाता है इसी तारतम्य में बागबाहरा के टेमरी हायर सेकेंडरी स्कूल में भी महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें बागबाहरा की एसडीएम डॉ तिवारी और सीईओ पूजा बंसल के साथ बिहान की महिलाओं ने भी उपस्थित होकर महिला दिवस कार्यक्रम में सहभागिता की और अपने हाथों से ही वृक्षारोपण कर महिला दिवस को यादगार बनाया। कार्यक्रम के दौरान डॉ गरिमा ने कुपोषण और एनीमिया के बारे में महिलाओं को जागरूक करते हुए शिक्षित किया। एसडीएम ने स्कूली बच्चों और उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए महिला दिवस की महत्ता, महिला जागरूकता, महिला उत्थान और महिलाओं के अधिकारों की जानकारी भी साझा की।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो






