अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

बालको के जीएपी संयंत्र में हादसा,अगस राम की मौत, प्रबंधन करा रहा जांच

On: February 14, 2022 10:13 AM
Follow Us:

बालको के जीएपी संयंत्र में हादसा,अगस राम की मौत, प्रबंधन करा रहा जांच


(.पुष्पेन्द्र श्रीवास वायरलेस न्यूज़.) बालको में कार्यरत ठेका कंपनी मेसर्स थाइसन समूह के कर्मचारी 55 वर्षीय अगस राम साहू की आज सुबह एक हादसे में मौत हो गई। हादसा बालको संयंत्र के ग्रीन एनोड संयंत्र में सुबह लगभग 8.30 बजे हुआ।

बालको प्रबंधन ने हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए ठेका कंपनी के माध्यम से दिवंगत के परिवार को उचित सहयोग का आश्वासन दिया है। संयंत्र की विभिन्न इकाइयों में बालको परिवार के सदस्यों द्वारा दिवंगत के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की गई।

प्रारंभिक जांच में यह पाया गया है कि कार्य के दौरान अगस राम साहू संयंत्र के किसी गतिमान उपकरण की चपेट में आ गए। जिस क्षेत्र में गतिमान उपकरण स्थापित है उस क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति को जाने की अनुमति नहीं है। इस बात की जांच की रही है कि निषिद्ध क्षेत्र में अगस राम किस प्रकार पहुंचे। हादसे के बाद अगस राम को तत्काल शासकीय 100 बेड अस्पताल ले जाया गया जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की जांच के लिए प्रबंधन ने एक समिति गठित की है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बालको प्रबंधन ने कहा है कि प्रबंधन अपने प्रत्येक कार्य क्षेत्र में सुरक्षा नियमों और मानक प्रचालन प्रक्रिया के पालन के लिए कटिबद्ध है। बालको परिवार ने दिवंगत के परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

वर्ल्ड टाइगर डे पर विशेष:- सफेद बाघ का बच्चा जिसकी संतान है उस “मोहन” की कहानी (अमित मिश्रा वायरलेस न्यूज संपादक की कलम से)

शहरी भारत को भविष्य के लिए तैयार करने की दिशा में केंद्र के बड़े कदम: पीएम आवास, जल सुरक्षा और सतत विकास पर फोकस*

आशीष कुमार दास इंफोसिस के अगले सीईओ होंगे, वे 1 अप्रैल 2027 से पूर्णकालिक सीईओ और एमडी होंगे

नियम — कानून ना मानने वालों का कैसा संवैधानिक अधिकार !!! नाबालिग से बलात्कारियों की सजा फांसी तय हो (मनोज कुमार द्विवेदी)

छत्तीसगढ़ की वैश्विक अस्मिता की नायिका : तीजन बाई (श्रद्धांजलि)

आषाढ़ मास के प्रथम दिवस रामगढ़ की पहाड़ी में विश्व की प्राचीनतम नाट्यशाला जहां महाकवि कालीदास ने “मेघदूत” की रचना के साथ मंचन भी किया था!

Leave a Comment