अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

बोर्ड परीक्षा में दिव्यांग बच्चों को मिलेगी विशेष सुविधा

On: January 12, 2022 11:17 AM
Follow Us:

जिले के कुल 26 दिव्यांग बच्चे लाभन्वित होंगे इसमें 10 बोर्ड में 18 और 12 बोर्ड परीक्षा में 8 दिव्यांग बच्चों को लाभ मिलेगा.

जशपुर :- (वायरलेस न्यूज़)
समग्र शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा मंडल छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा आज CWSN बच्चों हेतु एक दिवसीय उनमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें निम्न प्रावधान किये गए. जिससे जशपुर जिले के कुल 26 दिव्यांग बच्चे लाभन्वित होंगे इसमें 10 बोर्ड में 18 और 12 बोर्ड परीक्षा में 8दिव्यांग बच्चों को लाभ मिलेगा.

सहायक जिला परियोजना अधिकारी बी पी जाटवर ने बताया की उनमुखीकरण में दिए प्रावधान के अनुसार CWSN बच्चों दृष्टि बाधित , मूक बधिर , सेरेब्रेल पॉलिसी ( मानसिक रूप से निःशक्त ) विद्यार्थियों से 10 वीं व 12 वीं में आवेदन शुल्क को छोड़कर शेष संपूर्ण शुल्क पर रियायत दी जा रही है । 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले विद्यार्थियों को आवश्यकता के अनुरूप लेखक / वाचक / प्रयोगशाला सहायक की सुविधा प्रदान की जाएगी ।प्रतिभागी के पास स्वयं का लेखक / वाचक / प्रयोगशाला सहायक रखने अथवा निवेदन करने का अधिकार है या परीक्षा आयोजकों द्वारा लेखक / वाचक / प्रयोगशाला सहायक की व्यवस्था दी जाती है । उन्होंने बताया कि ऐसे परीक्षार्थी जो हाथ की हड्डी टूट जाने के कारण अथवा हाथ की खराबी के कारण लिखने में सक्षम न हो उन्हें भी लेखक की सुविधा प्रदान की जा रही है । यदि परीक्षा केन्द्र द्वारा स्क्राइब / रीडर प्रदान किया जाता है तो उसकी योग्यता परीक्षा के न्यूनतम योग्यता मानदंड से अधिक नहीं होती. यदि विद्यार्थियों को स्क्राइब / रीडर की अनुमति दी जाती है तो उसकी योग्यता उम्मीदवार की योग्यता से एक कक्षा नीचे होती है । प्रश्न पत्र प्रदान करने का समय सही तरीके से चिन्हित कर पूरक उत्तर पुस्तिका समय पर प्रदान किया जाता है । यदि छात्र लेखक की सुविधा नहीं चाहता है तो उसके अनुरोध पर उसे पाठक की सुविधा प्रश्न पत्र को पढ़ने के लिये केन्द्राध्यक्ष की अनुमति से दी जा रही है । दृष्टिबाधित एवं मानसिक रूप से दिव्यांग विद्यार्थियों को निर्धारित समय से 01:30 घंटे का अतिरिक्त समय दिया जा रहा है ।

बी पी जाटवर ने बताया कि परीक्षा के एक दिन पूर्व प्रतिभागी को अपने लेखक से मिलकर यह सुनिश्चित करने का अवसर दिया जा रहा है. यह लेखक उनके लिए उचित है या नहीं । दृष्टिहीन विद्यार्थियों के लिए नक्शे / ग्रॉफ / चित्र समावेश वाले विषयों में प्रश्नों के विकल्प में सैद्धांतिक प्रश्न दिये जाते हैं । दृष्टि बाधित , श्रवण बाधित एवं मानसिक विमंदित छात्र तीन भाषाओं की जगह पर दो भाषा का चयन कर सकते है । दृष्टि बाधित छात्र गणित एवं विज्ञान के स्थान पर संगीत एवं श्रवण बाधित छात्र चित्रकला का चयन कर सकते है । दृष्टि बाधित छात्र की प्रायोगिक परीक्षा मौखिक रूप से आयोजित की जाती है

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment