अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

बोर्ड परीक्षा में शत् प्रतिशत परिणाम हेतु प्राचार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न

On: January 6, 2023 7:05 PM
Follow Us:

बोर्ड परीक्षा में शत् प्रतिशत परिणाम हेतु प्राचार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न

जशपुर नगर (वायरलेस न्यूज)
आगामी बोर्ड परीक्षा में शत् प्रतिशत परीक्षा परिणाम एवं प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने के लिए सभी प्राचार्यों को यशस्वी जशपुर के दिशा निर्देश के तहत कार्य करना है ।
उक्त बातें विकास खंड शिक्षा अधिकारी जशपुर एम. जेड. यू. सिद्दीक़ी ने जशपुर विकासखंड के हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्यों की समीक्षा बैठक में कही । उन्होंने कहा कि सभी प्राचार्यों की ज़िम्मेदारी है कि वे अपने स्कूल के कक्षा दसवी एवं बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में
शत् प्रतिशत परीक्षा परिणाम
हेतु ज़िला स्तर से प्राप्त दिशा – निर्देश के तहत कार्ययोजना बनाकर कार्य करे एवं सभी शिक्षकों को निर्देश दे कि वे सभी बच्चों में से अच्छे तथा कम अच्छे बच्चों का चिन्हांकन कर अच्छे बच्चों को प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने के लिए एवं कम अच्छे बच्चों को प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने के लिये कार्य करें ।
बैठक में जिसमें आगामी बोर्ड परीक्षा 2023 में कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं के शत प्रतिशत परिणाम प्राप्त करने हेतु आवश्यक योजनाओं के क्रियान्वयन एवं कार्यवाही के निर्देश दिए गए,साथ ही यशस्वी जशपुर कार्यक्रम के तहत बने मिशन 40 डेज़ के तहत आगामी क्रियाकलापों के अनुपालन एवं बेहतर परीक्षा परिणाम हेतु सभी आवश्यक तैयारियों के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर महोदय ,मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत एवं जिला शिक्षाधिकारी के निर्देशानुसार बोर्ड परीक्षा की तैयारी एवं 100℅परिणाम प्राप्त करने हेतु आवश्यक क्रियाकलापों को बेहतर तरीके से क्रियान्वित करते हुए सभी शिक्षक अपना शत प्रतिशत प्रयास करें ताकि अनुकूल परिणाम प्राप्त हो सके तथा
राज्य की प्रावीण्य सूची में जशपुर जिले का नाम और जशपुर विकासखंड से अधिक से अधिक विद्यार्थी इसमें शामिल हो सकें इसके लिए सभी सामूहिक प्रयास करें ।उन्होंने कहा कि सभी प्राचार्यों की ज़िम्मेदारी है कि वे नियमित रूप से 10 वीं एवं 12 वीं की कक्षाओं का अवलोकन करे तथा इन कक्षाओं में शत् प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करे । बैठक में विकासखंड के सभी प्राचार्य उपस्थित थे ।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment