अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

भरोसे का नहीं धोखे का है बजट – JCCJ भगवानू नायक

On: March 6, 2023 4:53 PM
Follow Us:

82 हजार करोड़ रूपया का कर्ज कैसे चुकाएगी सरकार ? नहीं बताया गया बजट में।

छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सरकार के पास नहीं है कोई रोडमैप – JCCJ

रायपुर, छत्तीसगढ़, (वायरलेस न्यूज) 6 मार्च 2023। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के मुख्य प्रवक्ता अधिवक्ता भगवानू नायक ने भूपेश सरकार के आखरी बजट 2023 पर पार्टी की ओर से अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा यह बजट आमदनी अठन्नी खर्चा रुपया जैसा है। विधानसभा में विपक्ष के नेताओं के एक सवाल में लिखित जवाब देते हुए खुद मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बताया कि जनवरी 2023 के स्थिति में राज्य सरकार पर 82.125 हजार करोड़ रूपया का ऋण है। बजट पेश करते समय सरकार इस ऋण को कैसे चुकाएगी ? सरकार के पास आए के कौन कौन से साधन होंगे ? बजट में नहीं बताया गया, यही हाल रहा तो छत्तीसगढ़ सरकार आने वाले समय में दिवालिया के कगार में पहुंच जाएगी । सरकार के पास छत्तीसगढ़ को कैसे विकसित राज्य बनाया जाए तत्संबंध में कोई रोडमैप नहीं है। बजट में मेडिकल कालेज बनाने की घोषणा हुई पर वह किस मद से बनेगा ? और कब तक बनेगा ? उसका सरकार ने कुछ नहीं बताया। बेरोजगारों को भत्ता देने की घोषणा किया बेरोजगारों को बीते 4 वर्षों का भत्ता दिया जाना है पर सरकार ने उसपर भी कटौती कर दिया है। वही सरकार ने बेरोजगारों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के संबंध में भी कुछ नहीं बताया । सौर्य ऊर्जा और बिजली में गांव ग्रामीण को आत्म निर्भर बनाने के संदर्भ बजट में कोई प्रावधान नहीं दिखा । कुल मिलाकर सरकार ने बजट के नाम पर औपचारिक घोषणा की है, चुनाव को ध्यान में रखकर लोक लुभावना बजट प्रस्तुत किया किया गया है जो कि अविश्वनीय है। भूपेश सरकार का यह बजट भरोसे का नहीं बल्कि धोखे का है।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment