अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

मंत्री रहते मैने प्रतिवर्ष निगम को 100 करोड़ रु.की धनराशि उपलब्ध कराई आज ढाई साल में मात्र 10 करोड़ ! – अमर अग्रवाल अमर के नेतृत्व में 25 मई को धरना प्रदर्शन और आयुक्त को ज्ञापन सौंपेगी

On: May 23, 2022 7:00 PM
Follow Us:


बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) – नगर में ठप्प पड़े विकास कार्यों एवं साफ सफाई सीटी के पैसे का हो रहे दुरूपयोग को लेकर पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के नेतृत्व में 25 मई बुधवार को प्रातः 10 बजे से विशाल धरना प्रदर्शन कर आयुक्त नगर निगम, कलेक्टर बिलासपुर एवं महापौर नगर निगम बिलासपुर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।


पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने आज भाजपा कार्यालय करबला रोड बिलासपुर में आयोजित बिलासपुर विधान सभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताआंे की बैठक के दौरान कहा कि साढ़े तीन वर्ष हो चुके हैं प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने, बिलासपुर नगर निगम की नगर सत्ता कांग्रेस के नेता में ढ़ाई वर्ष से सत्ता का सुख भोग रहे हैं। लेकिन आज देखें विकास प्रदेश में तो ठप्प पड़े हैं नगर में भी सभी वार्डों में अनेक समस्याओं से आम नागरिक जूझ रहा है। जिसमें बजबजाती नालियां, गंदगी का आलम, मच्छरों का प्रकोप, पीने का जल उपलब्ध ना हो पाना, जल निकासी की समस्या, अनेक वार्डों में पानी की समस्याएं मुंह बाये खड़ी है लोग त्रस्त हैं परेशान हैं। अघोषित बिजली कटौती आदि अनेक समस्याएं नगर परिक्षेत्र में मुंह बाये खड़ी है। नगर सत्ता में बैठे कांग्रेसी छोटे छोटे कार्य तो करा सकते हैं लेकिन वह भी इनसे नहीं हो पा रहा है। श्री अग्रवाल ने कहा कि भाजपा शासन काल के दौरान मैं नगर विधायक एवं मंत्री होते हुए नगर के संवागिण विकास हेतू बड़ी बड़ी योजना लायी उसकी राशि स्वीकृत करायी जिसमें प्रमुख रूप से जल अमृत मिशन के तहत घर घर शुद्ध पेय जल पहुंचाना, शिवरेज परियोजना, स्मार्ट सिटी के तहत शहर में अनेक कार्यों की राशि भी स्वीकृत है जिसमें कोतवाली थाने में आधुनिक पार्किंग की व्यवस्था, पशु औषधालय, गोकुल नगर मे सिफ्ट करना आदि अनेक योजनाएं एवं राशि स्वीकृत है लेकिन दुर्भाग्य है कि सारे काम आज भी आधे अधुरे पड़े हैं। मैं मंत्री रहते हुए नगर के विकास के लिए नगर निगम बिलासपुर प्रति वर्ष 100 करोड़ रूप्ये की राशि विकास कार्यों के लिए उपलब्ध कराता रहा, लेकिन आज दुर्भाग्य है साढ़े तीन वर्ष में प्रदेश की कांग्रेस सरकार नगर निगम को 10 करोड़ की राशि भी उपलब्ध नहीं करा पायी।
श्री अग्रवाल ने जिला प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि स्मार्ट सिटी के पैसों की हो रही बंदरबाट एवं दुरूपयोग को तत्काल रोकना होगा। आनन फानन में शहर के सौंदर्यीकरण के नाम से 68 करोड़ रूप्ये का टंेडर करा कर खाली पेंटिंग एवं रंग रोगन नाम से पैसे का भ्रष्टाचार किया जा रहा है।
श्री अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि नगर निगम परिक्षेत्र के प्रत्येक वार्ड के नागरिक एवं भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में 25 मई, बुधवार को प्रातः 10 बजे विकास भवन के सामने उपस्थित होने का आग्रह किया है। बैठक की शुरूआत भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छांया चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर की गई। मंच पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, कोषाध्यक्ष गुलशन ऋिषि, पूर्व माहापौर विनोद सोनी, किशोर राय, न.नि. प्रतिपक्ष अशोक विधानी, उपस्थित थे। बैठक का संचालन राजेश मिश्रा ने किया बैठक में प्रमुख रूप से उदय मजूमदार, उमेश यादव, विजय ताम्रकार, बंधु मौर्य, महेश चन्द्रिकापुरे, चंदू मिश्रा, जुगल अग्रवाल, संदीप दास, बबलू कश्यप, मनिष अग्रवाल, ठा. राजेश सिंह, निखिल केशरवानी, दीपक सिंह, प्रवीण दुबे, शैलेन्द्र यादव, प्रकाश यादव, जयश्री चौकसे, सुनिता मानिकपुरी, नुसरत जहां, पुष्पा तिवारी पार्षद, गंगा साहू, निरजा सिन्हा, रजनी यादव, दीपशिखा यादव, स्नेहलता शर्मा, अजीत सिंह भोगल, संदीप दास, मनीष शुक्ला, राजेश पाण्डेय, दुर्गेश पाण्डेय, रिंकु मिश्रा अरविन्द बोलर, निम्मा जिमनानी, प्रवीण सेन गुप्ता, रोहित मिश्रा, अमित तिवारी, मोनू रजक, दिनेश देवांगन, नारायण गिरी गोस्वामी, हसमुख भाई कोठारी, बल्लू हरियाणी, वी. बल्लभराव, पल्लवधर, गणेश रजक, विरेन्द्र चौधरी, मुरली वाजपेयी, मनीष दीक्षित, रिंकु मिश्रा, दुर्गेश पाण्डेय, आनंद तिवारी, ओंकार केशरवानी, वैभव गुप्ता, महर्षि वाजपेयी, ओंकार नाथ बोले, डी.के. साहू, किशोर शुक्ला, आशीष तिवारी, विवेक ताम्रकार, विश्वजीत ताम्रकार, शाहिल कश्यप, नितिन छाबड़ा, किशोर शुक्ला, बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय

भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

Leave a Comment