जशपुर:- (सुनीता गुप्ता वायरलेस न्यूज़) जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां चोरों ने प्राकृतिक कलपुर्जा की चोरी करते थक अब भगवान की भी चोरी कर ली गयी जी हां जशपुर के नन्हेंसर शिव मंदिर से भगवान शिव की शिवलिंग की चोरी कर ली गयी है । पूरा मामला आपको बता दे जानकारी के मुताबिक जशपुर जिले के सन्ना / बगीचा क्षेत्र के सबसे बड़े देव स्थल नन्हेंसर शिव मंदिर से भगवान शिव की शिवालय से शिवलिंग की चोरी की गई है ।
इस मामले में नन्हेंसर उपसरपंच ने बताया कि अभी 2 ,3 दिनों से वहां के पुजारी में सुतक चल रहा था जिस कारण मंदिर नहीं जा रहे थे इसी बीच आज सुबह गांव के कुछ बच्चे मंदिर में पूजा करने गए तो देखा कि शिवालय से शिवलिंग ही नहीं है । तभी सभी लोगों ने गांव में जानकारी दी पूरा मामला हवा की तरह क्षेत्र में फैल गयी ।
घटना में ये भी आशंका जताई जा रही है कि आखिर चोर शिवलिंग की चोरी कर क्या हासिल करना चाहता है न ही उसमें सोना न ही चांदी लगा है । दूसरे एंगल से देखने पर क्या कोई निजी दुश्मनी साधने के कारण ऐसी कृत्य अपराध कीया गया है ये अब गहन जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा . ग्रामीणों के द्वारा थाने व तहसीलदार सन्ना को जानकारी दे दी गयी है वे कल घटना स्थल आकर मामले की तहकीकात करेंगे ।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो






