अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

मनोज मेश्राम हत्याकांड में संलिप्त आरोपियों के गिरफ्तार करने की मांग,अम्बेडकर अनुयायी स्व मनोज मेश्राम की हत्या से समाज को हुई है अपूर्णीय क्षति – भगवानू

On: May 6, 2022 2:49 PM
Follow Us:

अम्बेडकर प्रतिमा के समक्ष विरोध प्रकट,पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन।

जवान बेटे के सामने पिता की पीट पीट कर हत्या, कानून व्यवस्था के सवालिया निशान।

रायपुर, छत्तीसगढ़, (वायरलेस न्यूज़) दिनांक 6 मई 2022। अम्बेडकर अनुयायी स्व मनोज मेश्राम हत्याकांड में संलिप्त सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और स्व मनोज मेश्राम को न्याय दिलाने की मांग को लेकर दिनांक 5 मई को समाज के लोगों ने घड़ी चौक स्थित अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष आकर विरोध प्रकट किया और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जाकर ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान अंबेडकर अधिकार मंच के संयोजक अधिवक्ता भगवानू नायक ने राजधानी के अम्बेडकर अनुयायी स्वर्गीय मनोज मेश्राम के हत्या की कड़े शब्दों में भर्त्सना करते हुए कहा स्व मनोज मेश्राम के निधन से समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है, घटना की जितनी भी निंदा की जाए कम है, राजधानी की कानून व्यवस्था चरमरा गई है, अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए है कि उन्हें कानून का थोड़ा भी डर और भय नहीं है। एक जवान बेटे के सामने पिता की पीट पीट कर खुलेआम हत्या कर देते है और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी भी नहीं होती है जो कानून व्यवस्था के सामने एक सवालिया निशान है। सही समय में पुलिस उन तक पहुंच नहीं पाती है जिस कारण आरोपियों बचने का पूरा अवसर मिल जाता है। भगवानू नायक ने सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की है अन्यथा पूरा समाज स्व मनोज मेश्राम के लिए लोकतांत्रिक तरीके से न्याय लड़ाई लड़ता रहेगा।

स्व मनोज मेश्राम को न्याय दिलाने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर घड़ी चौक स्थित डॉ अम्बेडकर प्रतिमा के समक्ष बौद्ध समाज, गांडा समाज और अंबेडकर अधिकार मंच के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित होकर विरोध प्रकट किए।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment