मशहूर नन्हे सिंगर सहदेव दिरदो पूरी तरह स्वस्थ, हॉस्पिटल से मिली छुट्टी
रायपुर(वायरलेस न्यूज़) मशहूर नन्हे सिंगर सहदेव दिरदो पिछले दिनों सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अब वे पूरी तरह स्वस्थ्य है, और आज राजधानी रायपुर के श्री बालाजी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया। इस मामले में अस्पताल के डायरेक्टर डॉ देवेंद्र नायक ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि सहदेव को सिर की हड्डी में फ्रैक्चर, आंखों के पीछे की फ्रैक्चर और सिर में खून के थक्के जम गए थे। जिसके कारण सहदेव दिरदो अस्पताल बेहोशी की हालत में पहुंचे थे।
लेकिन अस्पातल में मेडिकल सुप्रिटेंडेंट डॉ दीपक जायसवाल, न्यूरोसर्जन डॉ मनीष चौरसिया, न्यूरोसर्जन डॉ हितेंद्र उईके, न्यूरोलॉजिस्ट डॉ केके भोई, बर्न एंड प्लास्टिक सर्जन डॉ भारती मरावी समेत अन्य डॉक्टरों की टीम के नेतृत्व में सहदेव का इलाज हुआ और अब आज वे अस्पताल से सकुशल डिस्चार्ज हो रहे है।
श्री बालाजी हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ देवेंद्र नायक ने पत्रकारवार्ता में बताया कि सहदेव के इलाज का पूरा खर्च श्री बालाजी अस्पताल परिवार ने उठाया है। हालांकि सहदेव के इलाज में खर्च आने वाले राशि शासन और बादशाह भी उठाने तैयार थे, लेकिन अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए, अस्पताल प्रबंधन ने कोई भी शुल्क नहीं लिया। यहां तक दवाई का खर्च भी अस्पताल प्रबंधन ने ही वहन किया है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो










