बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़)पूर्व में भाजपा युवा मोर्चा में मंत्री रहे बिलासपुर सरकंडा निवासी तेज़ तर्रार युवा भाजपा नेता महर्षि बाजपेयी को भाजपा युवा मोर्चा उत्तर मंडल सरकंडा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है
महर्षि बाजपेयी शुरू से ही छात्रहित से जुड़े मुद्दों को लेकर स्कूल व कॉलेज में लगातार सक्रिय रहे है
इसके बाद भाजपा युवा मोर्चा में लगातार सक्रिय रहते हुए मेहनत करते हुए पार्टी के हित में कार्य करते आ रहे है
इसके साथ ही साथ लगातार सामाजिक कार्यों में भी लगातार सक्रिय रहते है , अभी कुछ महीने पहले ही उन्हें कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मंच का नगर अध्यक्ष भी नियुक्त किया गया था , साथ ही साथ राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी के ज़िला उपाध्यक्ष पद पर भी सुशोभित है
इनकी लगातार इसी सक्रियता को देखते हुए भाजयुमो ज़िलाध्यक्ष निखिल केशरवानी ने इन्हें मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है
महर्षि ने बताया कि वे लगातार पार्टी के हित में कार्य करते रहेंगे,और विपक्ष की सक्रिय भूमिका निभाकर सभी को एक साथ लेकर दोबारा से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने में मेहनत करेंगे
महर्षि को भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल का क़रीबी भी माना जाता है
इनकी नियुक्ति को लेकर पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, सांसद अरुण साव , विधायक रजनीश सिंह , भाजपा ज़िलाध्यक्ष रामदेव कुमावत , पूर्व महापौर किशोर राय,गुलशन ऋषि,न.नि. नेता प्रतिपक्ष अशोक विधानी,भाजयुमो ज़िलाध्यक्ष निखिल केशरवानी,मंडल अध्यक्ष चंदू मिश्रा, ज़ोन प्रभारी विजय ताम्रकार, सतीश गुप्ता ,महामंत्री प्रवीण तिवारी, डी.के. साहू ,पार्षद श्याम साहू,राजेश दूसेजा,पुष्पा तिवारी,आलोक गागी दुआ,पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश अधिजा सहित वरिष्ठ भाजपाईयो सहित युवाओं ने हर्ष व्यक्त किया है
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो




