*अवैध परिवहन करते हुए एक लाख रूपये की सागौन लकड़ी जप्त की गई वन विभाग द्वारा*

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़ 26 फरवरी 21) वनमण्डलाधिकारी बिलासपुर के मार्गदर्शन में बीती रात लगभग 10 बजे बेलगहना परिक्षेत्र के करहीकछार के पास घेराबंदी कर एक वाहन वेगन आर सीजी 10 बीसी 3889 को सागौन चिरान का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया। जप्त लकड़ी की कीमत एक लाख रूपये आंकी गई है।
घेराबंदी के दौरान आरोपी वाहन छोड़कर भाग रहे थे उसमें से एक आरोपी को पकड़ लिया गया परंतु उसका दूसरा साथी भागने में सफल रहा। आज के इस कार्यवाही में परमेश्वर पटेल पिता स्व. अमरनाथ पटेल उम्र 30 वर्ष साकिन करहीकछार थाना कोटा को सागौन चिराग 27 नग के साथ पकड़ा गया। उनके विरूद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33 छ.ग. काष्ठ चिरान अधिनियम 1984 एवं छ.ग. वनोपज अधिनियम 1969 के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्यवाही में विजय कुमार साहू, परिक्षेत्र अधिकारी बेलगहना मो. शमीम, परिक्षेत्र सहायक बेलगहना पंकज साहू, परिसर रक्षक बेलगहना मूलेश जोशी, वनरक्षक अजय श्रीवास, शक्ति यादव एवं अन्य स्टाॅफ शामिल थे।
डीएफओ बिलासपुर वनमण्डल श्री कुमार निशांत ने बताया कि राज्य के वनमंत्री द्वारा वनों की सुरक्षा के संबंध में कड़े निर्देश दिये गए हैं। इसके मद्देनजर वनों की सुरक्षा के लिए सतत् कारगर उपाय एवं रात्रि गश्त किया जा रहा है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
