अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

महानदी में तेज आंधी से मछुआरा दम्पत्ति की नाव नदी में पलटी….सरिया पुलिस और नगर सैनिक गोताखोर टीम को नदी में मिला महिला का शव….

On: May 23, 2022 3:01 PM
Follow Us:

गहरे पानी में डूबी महिला, पुरूष बाहर आकर सरिया पुलिस से मांगा मदद….

*रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) कल दिनांक 22.05.2022 के शाम थाना सरिया में गांव बरगांव के कुछ लोग आकर उनके गांव की एक महिला महानदी कमला बैराज के पास नदी के गहरे पानी में डूब जाने की सूचना दिये । सूचना पर थाना प्रभारी सरिया उप निरीक्षक कमल किशोर पटेल एवं स्टाफ गांव के लोगों के साथ कमला बैराज जमड़ी घाट पहुंचे ।

सरिया प्रभारी द्वारा घटना की सूचना के तुरंत बाद एसपी अभिषेक मीना को अवगत कराये, जिनके द्वारा नदी में महिला की तलाश दौरान पुलिस व गोताखोरों को सुरक्षा उपाय अपनाते हुए महिला की तलाश के संबंध में महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया गया और रेस्क्यु टीम की कार्रवाई की जानकारी देने निर्देशित किये । कमला बैराज जमड़ी घाट पहुंचे थाना प्रभारी सरिया को ग्राम बरगांव का संतोष मांझी बताया कि दिनांक 22.05.2022 के शाम करीब 5 बजे नाव पर अपनी पत्नी जनता मांझी (26 साल) के साथ मछली मारने कमला बैराज की ओर आया था । करीब 6 बजे तेज आंधी आने से नाव जमड़ी घाट के पास नदी में पलट गई दोनों पति पत्नी अलग-अलग दिशा में पानी पर गिरे । दोनों तैरकर पानी से बाहर आने का प्रयास किये, यह भी अपनी पत्नी की साड़ी को खींचकर उसे पानी से निकालने का काफी प्रयास किया पर गहरे पानी में जाने से उसे निकाल नहीं पाया और गांव जाकर घरवालों और गांववालों को बताया । सरिया पुलिस तथा गांववाले नदी तथा आसपास महिला को काफी तलाश किये अंधेरा होने की वजह से महिला नहीं मिली । मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी सरिया उप निरीक्षक के.के. पटेल द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर उनके मार्गदर्शन पर पुलिस कंट्रोल रूम तथा नगरसेना गोताखोर की टीम को पांइट देकर थाना सरिया बुलाया गया । आज सुबह सरिया पुलिस व गोताखोरों की टीम कमला बैराज जमड़ी घाट एवं नदी आसपास महिला को तलाश किया गया जिसका शव बीच नदी पर मिला जिसे स्टीमर बोट के जरिये नदी के बाहर लाया गया । घटना के संबंध में सरिया पुलिस मर्ग कायम कर जांच पंचनामा बाद शव को पीएम के लिये भेजा गया है ।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment